Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

युवक ने किया सुसाइड: हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने किया हंगामा

उदयपुर | उदयपुर के सूखेर थाना इलाके में कार गैराज में युवक का शव मिलने सनसनी फैल गई। युवक अपने ही गैराज में फंदे पर लटका मिला। देर शाम तक फोन नहीं उठाने पर युवक के पिता गैराज पहुंचे तो शव लटका मिला। पुलिस पूरा मामला सुसाइड का मान रही है। वही परिजनों गैराज के पास रहने वाले कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगा रहे है। युवक समुदाय विशेष से जुड़े होने से बड़ी तादाद में हिन्दू संगठनों पदाधिकारी भी थाने के बाहर जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार सुखदेवनगर, बेदला निवासी रविन्द्र सिंह (38) शनिवार को भीलो का बेदला स्थित पेसेफिक मेडिकल कॉलेज के अपने गैराज पर थे। शहर में बंद होने के कारण गैराज पर भी कोई काम नहीं था। 4 बजे रविन्द्र सिंह ने अपने 7 वर्षीय बेटे कुछ देर में आइसक्रीम लेकर आने का बोला था। इसके बाद परिजनों के फोन करने पर रवीन्द्र ने फोन नहीं उठाया। 7 बजे रविन्द्र के पिता लक्ष्मण सिंह गैराज पहुंचे तो वहां शव फंदे पर लटका मिला। गैराज पर कोई और मौजूद नहीं था। सूचना पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया।

रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही राजपूत समाज के सैकड़ों लोग एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया। एएसपी हर्ष रतनू समेत आला अधिकारियों ने समझाइश की। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मृतक के पिता का कहना है कि रविंद्र आर्थिक रूप से पूरी तरह सेटल्ड था। वह कभी सुसाइड नहीं कर सकता। डेड बॉडी जमीन से महज 6 इंच ऊपर लटकी हुई मिली। बॉडी से भी खून निकल रहा था और कई चोटों के निशान भी साफ नजर आ रहे थे। सुसाइड की दशा में इस तरह के निशान नहीं हो सकते। गैराज के पास लॉन्ड्री की दुकान चलाने वाले नौशाद और समीर भी गायब है। वो फोन नहीं उठा रहे है। पुलिस को कल रात को ही हत्या की आंशका बता दी थी। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस पूरे मामले में गंभीर नहीं है। जब तक नौशाद, समीर समेत 4 लोगों से पूछताछ नहीं करेंगे। तब तक शव नहीं लेंगे।

Click to listen highlighted text!