Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

MGSU की का वर्ल्ड खिलाड़ियों यूनिवर्सिटी गेम्स चीन हेतु चयन

अभिनव न्यूज, बीकानेर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की दो खिलाड़ियों माया का हेमर थ्रो एवं निकिता लाम्बा का 20 किमी. पैदल चाल इवेन्ट में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स चेंगड़ू (चीन) में चयन हुआ है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय की ये दोनों खिलाड़ी भारतीय विश्वविद्यालय संघ का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्ल्ड युनिवर्सिटी खेलों में भाग लेंगी।

इस हेतु विश्वविद्यालय द्वारा इन दोनों खिलाड़ियों का प्रतियोगिता में होेने वाले समस्त खर्च 3,74,400/- रूपए वहन किया जाएगा। राजस्थान के समस्त विश्वविद्यालयों में इस प्रतियोगिता हेतु दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है जो कि सर्वाधिक है। विश्वविद्यालय का खेलों में गौरवमयी इतिहास रहा है, इसी क्रम में इस सत्र 2022-23 में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में कुल तीन स्वर्ण, तीन रजत एवं सत्रह कांस्य पदक सहित कुल 23 पदक प्राप्त किए हैं।

साथ ही विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने विश्वविद्यालय के गठन 2004 के पश्चात से 2023 तक खेलों में राष्ट्रीय स्तर की अन्तर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिताओं में कुल 200 पदक प्राप्त कर गौरवान्वित कर रिकॉर्ड स्थापित किया है। विश्वविद्यालय के इतिहास में इससे पूर्व वर्ष 2019 में खिलाड़ी प्रदीप ने नेपोली (इटली) में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के हैमर थ्रो इवेन्ट में भाग लिया था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी.के.सिंह, कुलसचिव अरुण प्रकाश शर्मा एवं खेल निदेशक डॉ. यशवंत गहलोत, तेजपाल भारती ने दोनों एथलीट को प्रतियोगिता में होने वाली खर्च राशि जारी कर हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Click to listen highlighted text!