Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

कीटनाशक खाने से महिला की बिगड़ी तबीयत:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

अभिनव न्यूज।
चूरू: चूरू जिले के रतननगर के नाकरासर गांव में सोमवार दोपहर महिला ने कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना के समय परिवार के लोग खेत में गए हुए थे। शाम को जब देवर घर आया तो महिला उल्टी कर रही थी। जिससे कीटनाशक की स्मैल आ रही थी। जिसने बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी का लंबे समय से चूरू में अस्थमा का इलाज चल रहा था। पति ने बताया कि उसका परिवार दूध बेचने का काम करता है। सुबह दूध बेचकर वह परिवार के साथ खेत में चला गया था। शाम को दूध के लिए छोटा भाई घर पर बाल्टी लेने आया था। उसी दौरान उसकी पत्नी उल्टियां कर रही थी। जिससे कीटनाशक की स्मैल आ रही थी। महिला के पति ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले राजलदेसर से हुई थी। उसकी एक 3 साल की बेटी है। मां और बेटी सोमवार को घर में अकेली थी। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने वार्ड में पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।

Click to listen highlighted text!