Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

अजमेर में विडो महिला से किया रेप:अनमेरिड बताकर दिया शादी का झांसा, पता चला तो कराया मामला दर्ज

अभिनव न्यूज।
अजमेर: अजमेर में विधवा महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने आप को अविवाहित बताकर पीड़िता से दोस्ती की और बाद में उसे घुमाने के बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता को इसकी जानकारी तब मिली जब वह आरोपी की बहन के घर गई तो उसे पता चली कि वह पहले से शादीशुदा है। जिसके बाद पीड़िता ने क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय पीड़िता ने थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई की करीब 7 से 8 महीने पूर्व पुष्कर की फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात जौन सिंह रावत नाम के व्यक्ति से हुई। जिसने अपने आप को अविवाहित बताते हुए उसके साथ दोस्ती की गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी करने का आश्वासन व भरोसा दिलाया और बाद में उसे घुमाने ले गया। इस दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे अजमेर स्थित किराए के मकान में लेकर भी रहता था और वहा भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए और उसका अश्लील वीडियो बनाया गया।

बहन के घर जाने पर पता चला

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो वह उसे आनाकानी करने लग गया। 12 नवंबर 2022 को वह आरोपी की बहन के घर गई तो उसे पता चला कि आरोपी जौन सिंह रावत पूर्व में ही शादीशुदा है और उसके पूर्व पत्नी ने लड़ाई झगड़ा मारपीट करके घर से निकाल दिया था। उसके बाद से आरोपी ने दूसरी महिला से अवैध रूप से शादी करके घर में रख रखा है। जिसके 2 बच्चे भी हैं। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना से परेशान होकर आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत क्रिश्चियन गंज थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Click to listen highlighted text!