Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

वेटलिफ्टर संकेत ने दिलाया भारत को पहला सिल्वर मेडल…

अभिनव न्यूज बीकानेर।  कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के मेडल का खाता खुल गया है। वेटलिफ्टर संकेत महादेव ने शनिवार को मेंस 55 KG वेट कैटेगरी में देश को सिल्वर मेडल दिलाया है। मलेशिया के मोहम्मद अनीद ने गोल्ड जीता।

संकेत ने स्नैच के पहले ही प्रयास में 107 किग्रा का वजन उठा उठाया। उन्होंनें दूसरे प्रयास में 111 किग्रा और तीसरे प्रयास में 113 किग्रा का वजन उठाया। क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में संकेत ने 135 KG का वजन उठाया है। लेकिन, उनका दूसरा और तीसरा प्रयास विफल रहा। वे 248 KG के साथ दूसरे स्थान पर रहे। मलेशियाई वेटलिफ्टर ने कुल 249 KG वेट उठाया और सिर्फ 1 KG के अंतर से संकेत से आगे निकल गए।

इस समय वेटलिफ्टिंग में मेंस 61 KG कैटेगरी में गुरुराजा पुजारा भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनसे भी मेडल की उम्मीद है। गुरुराजा ने स्नैच के पहले प्रयास में 115 KG का वेट उठाया है। उन्होंने दूसरे प्रयास में 118 KG का वेट भी सफलता के साथ उठा लिया है। तीसरे प्रयास में वे 119 KG का वेट नहीं उठा सके। मलेशियाई वेटलिफ्टर ने 127 KG का वेट उठाया है। अभी क्लीन एंड जर्क की लिफ्टिंग बाकी है। गुरुराजा के पास तब बाकी वेटलिफ्टर्स को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

टेबल टेनिस : भारत ने गुआना को 3-0 से हराया
टेबल टेनिस के विमेन टीम के ग्रुप-2 में भारतीय टीम ने गुआना पर 3-0 की आसान जीत दर्ज की है। उसने पहले दिन भी आसान जीत दर्ज की थी।

पहला मैच : सृजा अकुला और रीत टेनिसन की जोड़ी ने नताली कमिंग्स और चेल्सिया की जोड़ी को 11-5, 11-7, 11-9 से हराया। एक अन्य विमेन सिंगल्स में रीत टेनिसन ई चेल्सिया के खिलाफ 2-0 की बढ़त पर हैं।

दूसरा मैच: स्टार पैडलर मणिका बत्रा ने टी थॉमस को 11-1, 11-3, 11-3 से पराजित कर दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया 2-0 की बढ़त मिल गई है।
तीसरा मैच: दूसरे सिंगल्स में रीत टेनिसन ने ई चेल्सिया को 11-7, 14-12 और 13-11 से हराया।

बैडमिंटन : भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराया
बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के ग्रप स्टेज में भारत ने श्रीलंका को हरा दिया है। पांच मैचों के मुकाबले में भारत ने पहले चार मैच जीत लिए हैं। पहले डबल्स मैच में सात्विक साईराज रेंकी रेड्‌डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ने सचिन दास और थिलिनी हेंडाहेवा की जोड़ी को 21-14, 21-9 से हराया। मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने निलुका करुणारत्ने को 21-18, 21-5 से हराया। विमेंस सिंगल्स में आकर्षि कश्यप ने विदरा सुहासनी को 21-3, 21-9 से हराया। इसके बाद मेंस डबल्स में समेश रेड्डी और चिराग चंद्रशेखर रेड्डी ने जीत हासिल की। पांचवें मैच में गायत्री और तृशा की जोड़ी ने आसान जीत हासिल की।

लॉन बॉल: भारत-माल्टा का मैच टाई
लॉन बॉल के टीम इवेंट में भारत और माल्टा का मैच 16-16 से टाई हो गया। विमेन सिंगल्स में तानिया चौधरी हार गई हैं। उन्हें लौरा डेनियल्स ने 21-10 से हराया।

11 खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय एथलीट
दूसरे दिन 23 गोल्ड दांव पर हैं। भारतीय खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन और हॉकी समेत 11 इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू से गोल्ड मेडल की उम्मीद है। उनका मुकाबला रात 8:00 बजे होगा।

बैडमिंटन
मिश्रित टीम ग्रुप चरण
ग्रुप ए: भारत बनाम श्रीलंका – दोपहर 1:30 बजे से।
भारत बनाम आस्ट्रेलिया – रात 11:30 बजे से।

स्क्वाश: पुरुष एकल राउंड-32
रमित टंडन – शाम 5 बजे से।
सौरव घोषाल – शाम 6:15 बजे से।
महिला एकल राउंड 32:
एस एस कुरूविला – शाम 5:45 बजे से।
जोशना चिनप्पा – शाम 5:45 बजे से।

टेबल टेनिस
महिला ग्रुप 2: भारत बनाम गुयाना – दोपहर 2 बजे से।
पुरुष ग्रुप 3: भारत बनाम उत्तरी आयरलैंड – शाम 4:30 बजे से।

साइकिलिंग
महिला स्प्रिंट क्वालिफाइंग: मयूरी लाटे, त्रियाशा पॉल (दोपहर 02:30 – 6:15 बजे से)
महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत पर्सूट क्वालिफाइंग: मीनाक्षी (2:30 बजे – 6:15 बजे से)
पुरुष केईरिन पहला दौर: एसो एल्बेन (8:30 बजे – 11:30 बजे से)

लॉन बॉल
पुरुष ट्रिपल: भारत बनाम माल्टा (दोपहर 1:00 बजे – शाम 6:15 बजे से)
महिला एकल: तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स): (दोपहर 1:00 बजे – शाम 6:15 बजे)
पुरुष जोड़ी: भारत बनाम कुक आइलैंड्स (शाम 7:30 बजे– रविवार को 12:45 बजे)
महिला फोर: भारत बनाम कनाडा (शाम 7:30 बजे – रविवार को सुबह 12:45 बजे)

महिला हॉकी: भारत बनाम वेल्स : रात 11:30 बजे से।

बॉक्सिंग :
हुसामुद्दीन मोहम्मद : शाम 5 बजे (राउंड-32 मैच)
लवलीना बोरगोहेन : 12 बजे (राउंड-16)
संजीत – रात 1:15 बजे (राउंड-16)

वेटलिफ्टिंग :
पुरुष 55 किग्रा : संकेत सरगर (दोपहर 1:30 बजे)
पुरुष 61 किग्रा: गुरुराजा (शाम 4:15 बजे)
महिला 49 किग्रा: मीराबाई चानू (रात 8 बजे)
महिला 55 किग्रा: एस बिंद्यारानी देवी (रविवार को सुबह 12:30 बजे)

तैराकी
पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल
हीट 3: कुशाग्र रावत – दोपहर 3:06 बजे।

एथलेटिक्स:
नितेंद्र सिंह रावत : मैन मैराथन फाइनल : दोपहर 1 बजे से।

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक
महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन: रूतुजा नटराज, प्रोतिष्ठा सामंत और प्रणति नाइक – रात 9 बजे से।

Click to listen highlighted text!