Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

वसुंधरा राजे 9 अक्टूबर को बीकानेर में आमसभा को करेंगी संबोधित। तैयारी में जुटे दिग्गज

अभिनव टाइम्स बीकानेर।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 9 अक्टूबर को बीकानेर में जूनागढ़ के सामने आमसभा को संबोधित करेंगी। इससे पूर्व वे देशनोक स्थित करणीमाता मंदिर में दर्शन करेंगी।
वसुंधरा राजे के दौरे की तैयारियों को लेकर मंगलवार को देशनोक में भाजपा के दिग्गज नेता जुटे नजर आए। इस दौरान पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री यूनुस खान, राजपाल सिंह शेखावत

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित भाजपा के अनेक दिग्गज नेता मौजूद रहे। हालांकि पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी भाजपा में शामिल नहीं है पर पिछले कई दिनों से राजे के दौरे को लेकर वे सक्रिय नजर आ रहे है। बीकानेर में आमसभा से पूर्व वसुंधरा राजे देशनोक में करणी माता मंदिर में दर्शन भी करेंगी।

Click to listen highlighted text!