Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

UPSC CDS I परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

अभिनव न्यूज
UPSC CDS I Admit Card:
संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) ने आज यानी 24 मार्च 2023 को UPSC CDS- I का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

बता दें कि एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 24 मार्च से 16 अप्रैल 2023 तक उपलब्ध होगा, इस समय के अंतराल में ही कैंडिडेट्स अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। UPSC CDS की लिखित परीक्षा 16 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से भी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध UPSC CDS I एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसके बाद आप अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास ले लें।
Click to listen highlighted text!