Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Monday, April 21

नागणेची मंदिर में परंपरागत रुप से मनाया फागोत्सव

अभिनव न्यूज
बीकानेर:
होली पर्व को अब महज एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। ऐसे में बीकानेर के मंदिरों में फागोत्सव का आयोजन हो रहा है। खेलनी सप्तमी के मौके पर बीकानेर के ऐतिहासिक नागणेचीजी माता मंदिर में परम्परागत रूप से फागोत्सव का आयोजन हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। परम्परागत रूप से मां नागणेचीजी को फूलों, इत्र, गुलाल, अबीर आदि से फागोत्सव किया। इस मौके पर भक्तों ने एक-दूसरे के सांकेतिक रूप से तिलक लगा फागोत्सव मनाया। इस मौके पर परम्परागत वेशभूषा के साथ मौजूद मां के भक्तों ने चंग व ढोल-नगाड़ों के साथ मां के चरणों में भजनों की प्रस्तुतियां दी।

Click to listen highlighted text!