Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

अभिनव टाइम्स। आज दिनांक 8 अगस्त 2022 सोमवार– श्रावण मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथी रात्रि 9.00 बजे तक रहेगी फिर द्वादशी तिथि शुरू होंगी- गंडमूल ज्येष्ठा नक्षत्र दीपहर 2.37 बजे तक रहेगा फिर दूसरा गंडमूल मूल नक्षत्र शुरू होगा- इन्द्रयोग सुबह 6.56 बजे तक रहेगा फिर वैधृतियोग शुरू होगा- वणिज करण सुबह 10.29 बजे तक रहेगा फिर भद्रा शुरू हो जाएगी- चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दोपहर 2.37 बजे तक रहेगा फिर धनु राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 7.46 बजे से 9.25 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है। आज अभिजीत मुहर्त दोपहर मै 12.00 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा- रवियोग सुबह सूर्योदय से दोपहर 2.37 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6.07 बजे होगा और सूर्यस्त शाम 7.20 बजे होगा*

*आज श्रावण मास का चौथा सोमवार है ओर श्रावण पुत्रदा एकादशी है।*

*मेष* आपके लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत है | कुछ मानसिक चिंताए और कुछ अज्ञात भय मन में उठकर चिंता को बढ़ा सकते है या कोई आज बिना मतलब आपसे बहस बाजी में उलझ सका है | आज शांति से दिन बिताए |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन मध्यम है लेकन घुमने फिरने के शोख को आज पूरा कर सकते है | अपने जीवनसाथी के साथ शोपिंग कर सकते है | अपने परिवार के साथ भी आज कोई खास समय बिताने का मौका मिल जायेगा | खर्च पर नियंत्रण रखे |

*मिथुन* आपके लिए आज का दिन साधारण दिन है | मानसिक उलझन या कोई काम की रुकावट आपके लिए मूड ख़राब करने का काम कर सकती है, अभी कोई नया काम शुरू न करे और न ही किसी से उलझे वैसे पुराने मित्र से मुलाकात होगी |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | सोचे समझे सभी काम समय पर बनते चले जायेगे | कोई शुब समाचार आ सकते है परिवार में भी सुख शांति रहेगी | आय में बढ़ोतरी होगी | यात्रा पर जा सकते है | संतान सुख अच्छा मिलेगा |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन साधारण लग रहा है | चौथा चंद्रमा कुछ मानसिक उद्वेग पैदा करेगा | सुख सुविधा पर अधिक खर्च होगा लेकिन आज कोई बहुत बड़ी वस्तु की खर्द्दारी से बचे तो अच्छा होगा | लड़ाई झगडे में न पड़े शांति रखे |

*कन्या* आपके लिए आज का दिन मिलेजुले फलप्रद रहेगा | कार्य की अधिकता के चलते थकावट आदि महसूस करेगे | शेयर मार्किट से आज लाभ मिलेगा | यात्रा का लाभ मिलेगा | परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा |

*तुला* आपके लिए आज का दिन शुभ ही है | अब आपको कुछ राहत मिलने लगेग | आज आर्थिक रूप से थोड़ी राहत मिलेगी या कुछ आश्वासन मिलेगा | परिवार में भी रोनक रहेगी |

*वृश्चिक* आपके लिए अभी दिन अच्छे ही है लेकिन अभी कोई बड़ा निर्णय करना ठीक नहीं रहेगा | स्वास्थ्य को संभाले और बिना किसी उतावल के जो चल रहा है उस पर ध्यान दे | कोई शुभ समाचार मलने से परिवार में खुशिया बढ़ेगी |

*धनु* आपके लिए आज का दिन थोडा सा प्रतिकूल बन गया है इसलिए आज कोई बड़ा खर्च न करे जो भी खर्च करे वह सोच समझकर करे | अभी यात्रा का प्रोग्राम टालना ठीक रहेगा | आज कर्जा भी न ले और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे |

*मकर* आपके लिए आज का दिन अच्छा है लाभ का दिन है | काम काज में तेजी रहने के संकेत है लेकन कुछ मायूसी भी दिखाई दे रही है | धेर्य से काम करेगे तो लाभ हो जायेगा | किसी वस्तु का संग्रह करने क लिए आज का दिन अच्छा है |

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आया है | आज आपका सम्पर्क क्षेत्र बढेगा | आज बड़े अधिकारी या उच्च पद प्राप्त लोगो से मुलाकात हो सकती है अगर आपको किसी से मिलने के लिए जाना है तो जरुर जाए |

*मीन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | धर्म ध्यान में रूचि बढ़ेगी | कोई छोटी मोटी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते है | आज रुके अटके काम पुनः शुरू करने से लाभ मिलेगा लेकिन आज किसी से खाने पिने का समान न ले |

Click to listen highlighted text!