Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

अभिनव टाइम्स बीकानेर। 

आज दिनांक 7 अगस्त 2022 रविवार- श्रावण मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथी रात्रि 11.50 बजे तक रहेगी फिर एकादशी तिथि शुरू होंगी- अनुराधा नक्षत्र शाम 4.30 बजे तक रहेगा फिर गंडमूल ज्येष्ठा नक्षत्र शुरू होगा- ब्रह्मयोग दिन में 10.03 बजे तक रहेगा फिर इंद्रयोग शुरू होगा- तैतिल करण सुबह सूर्योदय से दोपहर 1.05 बजे तक रहेगा फिर गर करण शुरू होगा-चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दिनरात गौचर करत रहेगा- आज का राहुकाल शाम को 5.27 बजे से 708 बजे तक रहेगा- आज राविवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहता है। आज अभिजीत मुहर्त दोपहर मै 12.00 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा- रवियोग दिनरात रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 5.46 बजे होगा और सूर्यस्त शाम 7.08 बजे होगा

मेष- राशी के लिए दिन थोडा सा विपरीत ग्रह गौचर वाला बन गया है | आपकी हेल्थ का आज ध्यान रखे अगर जरुरत समझे तो दवाई आदि भी ले | वाहन आदि चलते समय सड़क नियमो का पालन करे | अच्छे विचार और पर्दर्शित काम करने से हानि होने से बच जायेगे |

वृषभ- राशी वालो के लिए दिन सुखद अहसास देने वाला रहेगा | आप अगर किसी से प्रेम प्यार करते है तो आज आपका साथी आपको कोई गिफ्ट दे सकता है | विवाहित है आप तो आपका जीवनसाथी आपके प्रति समपर्ण भाव से व्यवहार करेगा | यात्रा सोचकर करे |

मिथुन- राशी वालो के लिए दिन मलेजुले परिणाम वाला रहेगा | कोई पुराना मित्र आज अचानक मिल सकता है | नए लोगो पर सोचकर भरोसा करे | ऋण से सम्बंधित चिंता बढ़ेगी | पुराना रोग उभर सकता है | मंदिर अथवा ज्योतिष पर खर्च बढेगा |

कर्क- राशी वालो के लिए दिन अच्छा रहेगा | आपके सभी काम बनेगे मन में सुख चैन रहेगा संतोष का भाव रहेगा | संतान की सफलता से खुशिया बढ़ेगी | निश्चित्त ही आज आप सोच वचार कर के जो काम करेगे उसमे लाभ मिलेगा | यात्रा का योग बन रहा है |

सिंह- राशी वालो के लिए दिन मध्यम से थोडा अच्छा रहेगा | कुछ सुख सुविधा बढे ऐसे योग है और वाहन सुख का लाभ भी मिले ऐसा योग है | शोर्टकट अपनाने से आपका सम्मान कम हो सकता है | सामूहिक आयोजन में अपनी पद प्रतिष्ठा का ख्याल रखना है |

कन्या- राशी के जातको के लिए दिन अच्छा है पक्ष के गौचर बने हुआ है इस समय का सदपयोग करे और ज्यादा से ज्यादा काम को पूरा करने का प्रयास करे | परिवार में कोई शुभ सुचना मिल सकती है | भाई से साथ और सहयोग मिलेग्गा | यात्रा का योग बना हुआ है |

तुला- राशी वालो के लिए दिन अच्छा है | जैसा आप काम करेगे वैसा लाभ मिल जाने की ख़ुशी रहेगी | को परिवार में अगर तनाव चल रहा था तो अब समाप्त हो जायेगा | नया काम आज टाल दे | थोडा संभलकर काम करने से एक बार में काम पूरा हो जायेगा |

वृश्चिक- राशी वालो के लिए दिन इस महीने के कुछ खास अच्छे दिनो मे से एक आज का दिन अच्छा है क्युकी चंद्रमा आपकी राशी में गोचर करता रहेगा | परिवार के साथ समय खुशियों से भरपुर बीतेगा | नया काम शुरू कर सकते है | आज स्वादिष्ट भोजन का लाभ मिलेगा | यात्रा पर भी जा सकते है |

धनु- राशी वालो के लिए दिन विपरीत गौचर का बन गया है | आलस और लापरवाही से बचे | किस को दिल दुखाने वाली बात न कहे नहीं तो समान घटेगा और आज यात्रा को भी टालना ठीक रहेगा | खर्च बढने से मन बैचेन रहेगा | अधिकारी वर्ग से असंतोष उभरेगा |

मकर- राशी के लिए आज का दिन शुभ और भाग्यवर्धक के अलावा लाभदायक भी है | आप इन दिनों में काफी मेहनत करके अपनी आय को बढाने का जो प्रयास कर रहे है उस मेहनत का लाभ अब आपको मिलेगा | आर्थिक स्थति मजबूत होगी और परिवार में खुशिया बढ़ेगी |

कुम्भ- राशी के लिए आज का दिन आनंद, उत्साह और नयी सोच के साथ बीतेगा | आपके कार्यो की प्रशंसा होगी | सरकारी कार्य अब आगे बढ़ेगे | अधिकारी वर्ग का साथ और सहयोग मिलेगा | नए काम की शुरुवात के लिए आज का दिन उतम है |

मीन- राशी वालो के लिए आज का दिन कोई विशेष शुभफल प्रदान करे ऐसा नहीं लग रहा है | कुछ मनसिक तनाव और चिंताए सता सकती है | शाम का समय अच्छा बीतेगा और कुछ नए लोगो से सम्पर्क होगा जो आपको आगे लाभ देने वाले रहेगा |

Click to listen highlighted text!