Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 18 अक्टूम्बर 2022 मंगलवार- कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दिन मे 11-57 बजे तक रहेगी फिर नवमी तिथि शुरू होगी- पुष्य नक्षत्र दिनरात रात रहेगा- सिद्ध योग शाम -53 बजे तक रहेगा फिर साध्य योग शुरू होगा- कौलव करण दिन मे 11-57 बजे तक रहेगा फिर तैतिल करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात कर्क राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल 3-15 बजे से 4-41 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को उतर दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-00 बजे से 12-46 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-38 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-07 बजे होगा*

*मेष* आपके लिए आज का दिन थोडा संभलकर चलने का है ज्यादा जोश या उत्साह में अपना बना बनाया काम भी खुद की गलती से बिगाड़ सकते है | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे और कोई बड़ा निर्णय अभी न ले वर्ना हंसाई के योग बने हुए है | शांत रहे |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है आपका जोश और पराक्रम बढ़ा हुवा रहेगा | यतिवाणी के अनुसार आपके काम को पूर्ण सफलता मिलने के योग है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | आय बढाने के तरीके पर काफी विचार करेगे तो आगे लाभ जल्दी ही मिलेगा |

*मिथुन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार हालाँकि आपको आज किसी भी प्रकार की उतावल नहीं करना है और न ही जल्दी जल्दी फैसला लेना है जो भी करे आराम से करे सभी काम सही टाइम पर पुरे हो जायेगे और आपके लाभ अपने आप मिल जायेगे |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है इसलिए आज जो भी काम करेगे उसमे आपको सफलता मिलेगी और नए काम शुरू करने के लिए भी दिन ठीक है | वैसे आपके काम अब बनना शुरू हो गए है और यतिवाणी के अनुसार धनलाभ के योग भी प्रबल बने हुवे है |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है बनते कामो में रुकावट आ सकती है | चिंता से निजात नहीं मिलने वाला अगर कोई चिंता धन के सम्बन्ध की है तो बढ़ सकती है | यतिवाणी के अनुसार अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे नहीं तो मानहानि हो सकती है | यात्रा को टाल ही दे |

*कन्या* आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और शानदार सफलता देने वाला दिन है आपकी सभी रुकी अटकी इच्छाए आज पूर्ण होने के संकेत मिल रहे है बस आपको थोडा सा प्रयास करना पड़ेगा | यतिवाणी के अनुसार आर्थिक स्थति में भी आज सुधार होने साकेत मिले है |

*तुला* आपके लिए आज का दिन अच्छा है अगर आप किसी सरकारी जॉब में है तो अधिकारी वर्ग खुश रहेगा और आज आपको शाबाशी या कोई प्रशंसा के शब्द्द भी कह सकता है | यतिवाणी के अनुसार परिवर्तन का समय चल रहा है इसलिए अब प्रयास शुरू करे लाभ मिलेगा |

*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन शुभ और भाग्यवर्धक दिन है आपको आज कही से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है | यतिवाणी के अनुसार कोई नया काम भी हाथ में आ सकता है और आज किसी सामूहिक समारोह में भी आप शामिल हों सकते है | अपने काम को खुद करने से लाभ |

*धनु* आपके लिए आजका दिन एकदम विपरीत ग्रह स्थति वाला हो गया है इसलिए आपको आज शांत रहना है और सभी काम संभलकर और सोच समझकर करना है | अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और बाहरी खान पान से परहेज करे | यतिवाणी के अनुसार चिंता मुक्त रहे |

*मकर* आपके लिए आज का दिन अच्छा है अगर आज किसी की शादी सगाई की बात को आगे बढया जाए तो बात बन सकती है लेकिन कोई शुभकाम करने से पहले दिन की शुभता भी देख ले | यतिवाणी के अनुसार प्रेम प्यार में मन लगेगा | मूड अच्छा और रोमांटिक रहेगा |

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन ठीक ठीक ही है कोई विशेष नहीं है इसलिए कोई बड़ा काम या कोई बड़ा निर्णय टाल दे और जो चल रहा है उसपर ही ध्यान दे | यतिवाणी के अनुसार अपने मन की बात किसी को न कहे और अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे | धन बचाए |

*मीन* आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है यतिवाणी के अनुसार कोई शुभ समाचार आपको मिलेगे जिससे आपकी खुशिया बढ़ जाएगी और आज आप किसी नए काम को भी आराम से कर सकते है | संतान से लाभ मिलेगा और धनलाभ के भी अवसर मिलेगे | मित्र मिलेगे |

Click to listen highlighted text!