Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 12 अक्टूबर 2022 बुधवार। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि मध्यरात्रि 1.59 बजे तक रहेगी फिर चतुर्थी तिथि शुरू होगी। भरणी नक्षत्र शाम 5.10 बजे तक रहेगा फिर कृतिका नक्षत्र शुरू होगा। वज्र योग दोपहर 2.21 बजे तक रहेगा फिर सिद्धि योग शुरू होगा। वणिज करण दोपहर 1.39 बजे तक रहेगा फिर भद्रा शुरू हो जाएगी। चंद्रमा दिनरात मेष राशि मे गोचर करता रहेगा। आज का राहुकाल दोपहर 12.24 बजे से 1.52 बजे तक रहेगा। आज बुधवार को उतर दिशा में दिशाशूल रहता है। आज बुधवार को दोपहर अभिजीत मुहर्त नही रहेगा। सर्वार्थसिद्धि योग शाम 5.10 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। आज सूर्योदय सुबह 6.35 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6.13 बजे होगा।*

*मेष* आपका आज का दिन बहुत ही अच्छा और शुभ है जिस काम में भी हाथ डालोगे उसमे सफलता और सिद्धि अवस्य ही मिलेगी | शुभ समाचार मिलगे | आर्थिक स्थति में सुधार होने के भी योग है | मन प्रसन्न रहेगा | कही लम्बी यात्रा पर भी जा सकते है | निजी हित के काम बन जायेगे |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत है हालाँकि आज जोश और उत्साह में कमी नहीं रहेगी लेकिन काम में रुकावट आने से थोड़ी मन में चिंता बढ़ सकती है कोई कार्यक्रम में थोडा फेर बदल भी करना पड सकता है | समय पर किसी का सहयोग मिलना मुश्किल है |

*मिथुन* आपके लिए आज का दिन व्यापारिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अति उतम है | काम में तेज़ी आएगी और कोई बड़ा सौदा या फिर भारी जिम्मेदारी का काम मिलने की ख़ुशी होगी | मित्र समय पर साथ दे देगे | व्यापारिक यात्रा का शुभ परिणाम मिलेगा | धन भी मिलेगा |

*कर्क* आपके लिए दिन की शुरुवात अच्छी हो रही है आज आपको बहुत समय से प्रतीक्षित परमोशन मिल सकता है या फिर नयी जगह तबादला हो सकता है | कुछ भी परिवर्तन करने के लिए आज का समय बहुत अच्छा है | अब धीरे धीरे आगे बढ़ने के रास्ते खुलते रहेगे और सहयोग मिलता रहेगा |

*सिंह* आपके लिए दिन की शुरुवात किसी धार्मिक काम से करे तो पूरा दिन ही आपके मनोनुकूल बीतेगा | दिन में काफी फिलोश्पर की तरह सोचेगे और काम करेगे | सामूहिक काम में भी शामिल होने का मौका मिलेगा | पिता जी की सलाह से किये गए काम की सफलता निश्चित है |

*कन्या* आपके लिए दिन ठीक नहीं है किसी बड़े काम को आज टालना ही ठीक रहेगा | ज्यादा जोश और उत्साह में कोई काम न करे | शत्रु हावी होने की कोशिश कर सकते है | सभी काम सावधानी से करे तो कोई बड़ा नुक्सान नहीं होगा | शाम के बाद से आपका समय सुधरने लग जायेगा |

*तुला* आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा मूड भी खास किस्म का और अलग ही रहेगा | प्रेमी संग समय बिताने के अवसर मिल सकता है मगर कही लम्बी दूर पर यात्रा नहीं करना है | विवाहित जातक का दिन तो आज अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ही प्यार भरा बीतेगा ख़ुशी मिलेगी |

*वृश्चिक* आपके लिए दिन की शुरुवात अच्छी होगी लेकिन समझदारी से ही कोई सही गलत का निर्णय करे | गुप्त शत्रु कुछ हानि पहुचने की कोशिश कर सकता है मगर सफलता नहीं मिलेगी | किसी पुराने मित्र से आज अचानक ही मुलाकात हो सकती है | आपको आलस से बचना पड़ेगा |

*धनु* आज का दिन आपके लिए तो शुभ और सफलता से भरपूर है पुराने सभी रुके अटके काम शुरू कर सकते है और नए काम का भी शुरूवात कर सकते है | सुबह सवेरे ही कोई शुभ समाचार मिलने से दिन की शुरुवात अच्छी होगी | अपने बैंक अकाउंट आदि के कागजात को संभालकर रखे |

*मकर* आपके लिए दिन मिला झुला है इसलिए हरेक काम को अच्छे से करे और अपने मकान की देखरेख पर भी ध्यान दे | सरकारी टेक्स आदि भरना हो तो उसपर भी गंभीरता से विचार करे | नौकर चाकर आदि रखना चाहे तो आज रख ले | सुबह कुछ आपसी कलेश से बचाना चाहिए |

*कुम्भ* आपके लिए तो आज का दिन अच्छा है और अनेक उपलब्धियों से भरा है | निचले स्तर कार्यकर्त्ता या अधिकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे | आपमें खास तरह का जोश और उत्साह देखने को मिलेगा | आय के नए रस्ते खोजने के लिए आज का दिन बहुत बेहतर है |

*मीन* आपके लिए तो समय पंख लगाकर आगे की उड़ान भरने को आज तेयार है बस आपके ही होंसले की परख होनी है आज | सब और से साथ और सहयोग मिलेगा | कोई नया काम शुरू करने के बारे में अपने परिवार से और सहयोगियों से विचार विमर्श कर सकते है |उन्नति के अवसर मिलेगे |

Click to listen highlighted text!