Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 11 अक्टूबर 2022 मंगलवार, कार्तिक मास कृष्णपक्ष की द्वितीया तिथि मध्यरात्री 1.29 बजे तक रहेगी फिर तृतीया तिथि शुरू होगी। गंडमूल अश्विनी नक्षत्र शाम 4.17 बजे तक रहेगा फिर भरणी नक्षत्र शुरू होगा। हर्षण योग दोपहर 3.17 बजे तक रहेगा फिर वज्र योग शुरू होगा। तैतिल करण दोपहर 1.29 बजे तक रहेगा फिर गर करण शुरू होगा। चंद्रमा दिनरात मेष राशि मे गोचर करता रहेगा। आज का राहुकाल दोपहर 3.19 से 4.47 बजे तक रहेगा। आज मंगलवार को उतर दिशा में दिशाशूल रहता है। आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12.01 बजे से 12.48 बजे तक रहेगा। आज सर्वार्थसिद्धि योग और अमृतयोग सुबह सूर्योदय से शाम 4.17 जे तक रहेगे। आज सूर्योदय सुबह 6.35 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6.14 बजे होगा*

*मेष* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | काम में मन लगेगा | अच्छा सुस्वादिष्ट भोजन और व्यक्तिगत वस्त्र या कुछ लाभ होने के प्रबल योग बने है | कारोबारी यात्रा का लाभ मिलेगा | प्रभावशाली लोगो से भी मुलाकात अपना असर दिखायेगी | आर्थिक लाभ के योग बन रहे है |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं लग रहा है इसलिए आज कोई बड़ा निर्णय तुरत न करे और नही बिना किसी से सलाह लिए करे | कोई आपको आर्थिक हानि होने के संकेत मिल रहे है इसलिए दो दिन तक आप सावधान रहे और समझदारी से काम करे |

*मिथन* आपके लिए आज का दिन शुभ और सिद्धिदायक है | आपको अपने काम को अब व्यवस्थित करने की जरुरत है अभी तक काफी रूकावटे लापरवाही के कारन हो रही थी लेकिन अब आपको लगातार लाभ और वृद्धि पाने के लिए सोचकर आगे बढ़ना है सफलता मिलेगी |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | अगर आप सरकारी नौकरी में है तो जल्दी ही आपके ट्रांसफर के योग बन रहे है और अगर प्राइवेट जॉब पर है तो हो सकता है जॉब परिवर्तन करने का मन बन जाए | पारिवारिक माहोल अच्छा रहेगा | पिता की सेहत का ध्यान रखे |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन शुभ समय की शरूवात लेकर आया है बस आपको अब काम में पूरा ध्यान देने की आवश्यकता जल्दी ही आपको अपने मन मुताबिक सफलता के योग बन रहे है | साथियों के साथ मिलकर आगे कैसे बढे जरुर विचार करे |

*कन्या* आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं लग रहा है | आज आप बहुत सावधान रहे कोई चोट लग सकती है या कोई वाहन चलाते समय दंड भरना पड़ सकता है | स्वास्थ्य का ध्यान रखे और आराम से काम करेगे तो कोई हानि नहीं होगी |

*तुला* आपके लिए आज का दिन अच्छा है और वास्तव में देखे तो आज आपका मूड भी अपने आप ही मस्ती से भरपूर रहेगा | फिल्म देखने या कही घुमने फिरने भी जा सकते है | पारिवारिक माहोल अच्छा रहेगा | कोई उपहार आदि मिलने के योग बने हुए है | साथी का सहयोग पूर्ण मिलेगा |

*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा | आज आप जो चल रहा है उसपर ही ध्यान दे | अभी नया काम करना ठीक नहीं है | किसी के साथ आज वैचारिक मतभेद हो सकते है मगर आपको अपने आप पर भरोसा रखना है | सेहत आदि का ख्याल रखे |

*धनु* आपके लिए आज का दिन अच्छा भी है और कुछ ख़ास उपलब्धियों से भरपूर भी है | आज आप बच्चो की आवश्यकता पर ध्यान दे और जहा सहयोग की आवशयकता समझे सहयोग करे उनके मन की बात को सुने और हिम्मत और होंसला दे | धन के योग प्रबल बने है |

*मकर* आपके लिए आज का दिन ठीक है बस मन कुछ अटपटा सा रहेगा काम करने की इच्छा होगी मगर कैसे करे इस उधेड़बुन में समय नष्ट हो सकता है | आज आप अपनी बात किसी पर थोपे नहीं बल्कि समझकर सहयोग लेने की कोशश करे | यात्रा को टाल दे |

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन जोश और उत्साह से भरा रहेगा | आपको नए काम करने की इच्छा हो तो आज योजना बना सकते है | परिवार में उत्साह और खुशियों का माहोल रहेगा | यात्रा पर जाना हो तो उचित मुहर्त देखकर प्रस्थान कर सकते है | अप्रत्याशित लाभ मिलेगा |

*मीन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है धनदायक भी भी और खासकर के आपके परिवार के लिए उन्नति कारक सिद्ध हो ऐसे योग बने है | आज आपसे मिलने काफी लोग आ सकते है या आप किसी से मिलने जाना चाहे तो जाए और अपना काम आगे बढाए |

Click to listen highlighted text!