Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Saturday, September 21

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि 

आज दिनांक 2 अगस्त 2022 मंगलवार- श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथी अगले दिन सूर्योदय पूर्व 5.41 बजे तक रहेगी फिर षष्ठी तिथि शुरू होंगी- उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम 5.29 बजे तक रहेगा फिर हस्त नक्षत्र शुरू होगा- शिवयोग शाम 6.38 बजे तक रहेगा फिर सिद्ध योग शुरू होगा- बव करण शाम 5.31 बजे तक रहेगा फिर बालव करण शुरू होगा-चंद्रमा दिनरात कन्या राशि मे गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 4.04 बजे से 5.44 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को उतर दिशा में दिशाशूल रहता है। आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12.17 बजे से 1.11 बजे तक रहेगा- रवियोग शाम 5.29 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6.04 बजे होगा और सूर्यस्त शाम 7.24 बजे होगा*

*आज नाग पंचमी है और मंगला गौरी व्रत*

*ज्योतिषाचार्य- यतिवर्य कुमार विजय*

*मेष* आपके लिए दिन साधारण ही रहेगा | मन में भी कुछ उथल पुथल मची रहेगी | यतिवाणी के अनुसार कुछ अज्ञात भय भी मन में बना रहेगा | बस आज किसी को अपने काम में दखल न देने दे | शाम होते होते समय में थोडा बहुत सुधार होने से मानसिक शांति महसूस करेगे |

*वृषभ* आपके लिए दिन अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार आज परिवार में कोई खुशखबरी आने से खुशिया बढ़ेगी | कोई काम रुका तक पूरा होने से मानसिक शांति और संतुष्टि की प्राप्ति होगी | नजदीक दूर की किसी यात्रा का शुभ फल मिल जायेगा | आर्थिक स्थति में आज मजबूती आने के योग बने है |

*मिथुन* आपके लिए समय आज भी पक्ष का नहीं लग रहा है इसलिए सावधान रहे कोई आपको अपनी बात मनवाने के लिए दबाव बना सकता है लेकिन आपको अपने विचारों के अनुसार ही कोई निर्णय लेना है | यतिवाणी के अनुसार आज आप अपने काम में पूरा ध्यान दे और करे शाम तक आपके समय में परिवर्तन हो जायेगा |

*कर्क* आपके लिए दिन अच्छा है | सभी काम समय पर आज निपट जायेगे और शाम होते होते आपको लाभ भी मिल जायेगा | यतिवाणी के अनुसार आज आप भ्रमण करने वाले कामो से सफलता प्राप्त करेगे और अपनी वाणी के जादू का लोहा भी लोगो से मनवा सकेगे | धन मिलने के योग दो दिन और है |

*सिंह* आपके लिए दिन अच्छा है यदि आप किसी से कोई वादा करेगे तो उसको जल्दी पूरा भी कर लेगे आपकी आज छवि अच्छी बने और लोग आपके काम की प्रशंसा करे ऐसा योग है | यतिवाणी के अनुसार अच्छे और बड़े लोगो से मुलाकात होगी और आपके काम आगे से आगे बढ़ेगे |

*कन्या* आपके लिए अच्छा समय ही चल रहा है | यतिवाणी के अनुसार सभी कार्यो में सफलता मिलेगी | कई लोगो से एक साथ मुलाकात का अवसर भी आएगा और आपको सहयोग मिलेगा | आर्थिक लाभ के प्रबल योग है | किसी पुराणी समस्या का समाधान आज निकल आएगा |

*तुला* आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा नए काम पर अभी भी सिर्फ विचार ही करे और किसी को अपने काम में दखल न देने दे नहीं तो आपकी मेहनत व्यर्थ चली जायेगी | यतिवाणी के अनुसार आज चिंता करने से नहीं बल्कि कोई काम को करने से ही सफलता मिलेगी |

*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन अच्छा है पक्ष के सभी ग्रह गौचर है जल्दी जल्दी काम को पूरा करने का प्रयास करे क्युकी आगे समय बदल रहा है जो सुविधा अभी मिल रही है वह आगे थोडा कम हो सकती है | यतिवने के अनुसार आज आप लेनदेन के मामले तेज़ी से निपटाने का प्रयास करे |

*धनु* आज का दन भी सफलता का सूचक बता रहा है और तेज़ी से समय पक्ष का बनता जा रहा है ऐसे समय का लाभ भी दोनों हाथो से उठाना चाहिए हालाँकि आज कोई चिनाजनक समाचार अथवा सुचना भी मिल सकती है लेकिन इसका असर आपके दिनक जीवन पर नहीं पड़ेगा |

*मकर* आपके लिए समय पक्ष का ही चल रहा है | यतिवाणी के अनुसार आपके काम को और तेज़ी से करने की जरुरात है कारन की गौचर अभी तेज़ी से बदल रहा है यतिवाणी के अनुसार आपकी आवश्यकताओं की पूर्ति की मांग अधिक रहेगी और उसके साथ आय का अनुपात बढाने की जरुरत है |

*कुम्भ* आपके लिए समय ठीक नहीं बस आप मन में किसी प्रकार की ग़लतफ़हमी न आने दे और अपने आप पर भरोसा रखे की आप वो काम भी कर सकते है जो दुसरो के लिए मुश्किल होता है | यतिवने के अनुसार किसी की चिकनी चुपड़ी बातो में न आये और अनजान पर भरोसा करे |

*मीन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | विवाहित लोगो को जीवनसाथी का साथ और सहयोग पूरा मिलेगा यतिवाणी के अनुसार अगर आपका साथी आपसे रूठा है तो आज एक छोटा सा प्रयास करे जिससे सरे गिले शिकवे दूर हो जाये | अविवाहित भी आज अपने प्रेम प्यार के लिए समय निकाल लेंगे |

Click to listen highlighted text!