Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 7 अक्टूम्बर 2022 शुक्रवार- अश्विन मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 7-26 बजे तक रहेगी फिर त्रियोदशी तिथि शुरू होगी जो अगले दिन सूर्योदय पूर्व 5-24 बजे तक रहेगी फिर चतुर्दशी तिथि शुरू होगी- शतभीषा नक्षत्र शाम 6-17 बजे तक रहेगा फिर पूर्वा भद्रपद नक्षत्र शुरू होगा- पंचक दिनरात चलते रहेगे- गंड योग रात 11-31 बजे तक रहेगा फिर वृद्धि योग शुरू होगा- बालव करण सुबह 7-26 बजे तक रहेगा फिर कौलव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात कुम्भ राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दिन मे 10-57 बजे से 12-26 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-02 बजे से 12-49 बजे तक रहेगा- रवि नामक शुभ योग शाम 6-17 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-33 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-18 बजे होगा*

*मेष* आपके लिए शानदार दिन है लाभदायक दिन है सभी प्रकार के सोचे समझे काम आज बना लेंगे और नए काम को भी चाहे तो शुरू कर सकते है | कोई नया एग्रीमेंट हस्ताक्षर करना हो तो कर सकते है | नया सौदा लेना हो तो भी आराम से मिल जायेगा |

*वृषभ* आपके लिए दिन अच्छा और प्रभाव बढाने वाला दिन है आपकी धार्मिक परवर्ती आज खूब निखरकर बाहर आ सकती है आपको धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी | आज सफलता आपके कदम चूमेगी | आपके प्रयास की समाज में और परिवार में खूब प्रशंसा होगी |

*मिथुन* आपके लिए आजका दिन शुभ संकेत दे रहा है अगर किसी व्यक्ति का इंतज़ार कर रहे हो तो संभतया आज वह आपको मिल सकता है | पुराने रुके अटके काम भी अब आपके बनने शुरू हो जायेगे | पारिवारिक स्थति में आपका मान बढेगा | आर्थिक स्थति मजबूत बनेगी |

*कर्क* आपके लिए आज आठवा चंद्रमा है जो हानिकारक होता है आपको हर काम सावधानी से करना पड़ेगा और रस्ते में आते जाते भी सभ कानूनी नियमो का पालन करना पड़ेगा | आज तो आपको परिवार में कोई बहस या कलेश न हो इ बात का भी विशेष ध्यान रखना है |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | सभी सोचे समझे काम बनाने में आवश्यक मदद मिल जाएगी | पुराने प्रेमी से भी मुलाकात हो सकती है और अगर आप अविवाहित है तो आप आज प्रयास करे जल्दी रिश्ता बन जाने की संभावना अधिक है | मन प्रसन्न रहेगा | धनखर्च हो सकता है |

*कन्या* आपके लिए समय थोडा सा विपरीत चल रहा है | काम में मन लगाना पड़ेगा और आज शायद बहुत हार्डवर्क भी करना पड़े | कई जातको को आज फालतू में इधर उधर घूमना पड़ सकता है | अपने काम पर ध्यान दे | किसी के बहकावे में न आये और आज अपने मन की बात किसी को न कहे |

*तुला* आपके लिए दिन शुभ और आनंद दायक है | आपको धार्मिक कार्य करने से लाभ होगा | दानपुन्य भी करेगे | कही से कोई शुभ समाचार मिलने से आज घर में खुशिया ही बढ़ेगी पारिवारिक माहोल सुखद और खुशियों से भरपूर रहेगा | आर्थिक लाभ होगा और नया काम बनाने का मौका मिलेगा |

*वृश्चिक* आपके लिए चौथा चंद्रमा ठीक नहीं लग रहा फ़ालतू में किसी के साथ बहस में न उलझे और न ही आज किसी को कडवी भाषा में जवाब दे | अपने काम से काम रखे और दूर की यात्रा या नया काम टालना ही ठीक रहेगा | अपने कार्य स्थल पर भी लेने देने के काम में सावधानी रखे |

*धनु* आपके लिए आज का दिन सफलता से भरपूर है | आप में जोश और उत्साह रहेगा आपको काम करने में कोई कठिनाई नहीं आएगी | अपने सभी काम समय पर पुरे कर लेंगे और निजी कार्य पहले करे | आपको परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा | नए मित्र बनेगे |

*मकर* आपके लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला और आर्थिक स्थति मजबूत करने वाला है | आपके घर में भी रोनक जैसा माहोल रहेगा | काम काज में आ रही बाधा अब दूर होती हुई नज़र आ रही है | काम पर पूरा ध्यान दे तो अब जल्दी जल्दी विस्तार कर पायेगे |

*कुम्भ* आपके लिए दिन शानदार और श्रेष्ठ दिनों में से एक है | आज खूब धूमधाम से आप कार्य में शामिल होंगे और अपनी पूरी शक्ति से काम को अंजाम देने का प्रयास करेगे और सफलता हासिल करेगे | धर्म स्थान में दान और संतो की सेवा का अवसर मिलेगा | आपको लम्बी यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है |

*मीन* आपके लिए आज का दिन विपरीत होने के साथ खर्चीला भी है | आपको बहुत सावधानी रखने की जरुरत है धन हानि न होने पाए और चलो एक टाइम धन हानि को आप भूल सकते है मगर कही मानहानि न हो जाये इस बात का पूरा ध्यान रखना | कुछ लोग आपसे आज सहमत नहीं हो सकते है |

Click to listen highlighted text!