Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 6 अक्टूम्बर 2022 गुरुवार- आश्विन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 9-40 बजे तक रहेगी फिर द्वादशी तिथि शुरू होगी- धनिष्ठा नक्षत्र शाम 7-42 बजे तक रहेगा फिर शतभीषा नक्षत्र शुरू होगा- शुल योग मध्यरात्रि 2-21 बजे तक रहेगा फिर गंड योग शुरू होगा- भद्रा सुबह सूर्योदय से 9-40 बजे तक रहेगी फिर बव करण शुरू होगा- चंद्रमा मकर राशि मे सुबह 8-28 बजे तक रहेगा फिर कुम्भ राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 1-54 बजे से 3-23 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-02 बजे से 12-49 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-32 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-19 बजे होगा*

*मेष* राशी के लिए दिन अच्छा है और आज आप के काम आपकी इच्छा के अनुसार बनेगे | व्यापारिक स्थति में सुधार होगा आय बढ़ने के साफ़ संकेत मिल रहे है | नया कोई व्यापार कर सकते है | परिवार में कोई शुभ मांगलिक काम संपन करवा सकते है या फिर कोई शुभ समाचार मिलेग |

*वृषभ* राशी के लिए समय अब बहुत अच्छा और पक्ष का बन गया है | निश्चित ही अब आपके काम करने के अंदाज में बदलाव होगा और आपके काम भ आगे से आगे बढ़ेगे | कार्य स्थल पर अब स्थातिया बदलती हुई आपके पक्ष में बनती चली जाएगी | परिवार का सुख भी भरपूर मिलेगा |

*मिथुन* राशी के लिए आज का दिन पक्ष के गौचर का बना हुआ है | आपका कोई पुराना रुका अटका काम अब शुरू करे वह जल्दी ही पूरा हो जायेगा | भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा | निजी जीवन में कुछ लाभ मिलने के भी संकेत मिल रहे है | यात्रा का योग है और किसी भी नए काम की शुरुवात करने के संकेत भी मिल रहे है |

*कर्क* राशी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | महत्वपूर्ण काम को आप बहुत जोरदार और प्रभावी तरीके से पूरा करने में कामयाब हो जायेगे | एक बात का विशेष ध्यान रहे की आज झूठ और जिद्द से बचना पड़ेगा और अपने पराए सभी का साथ लेकर काम करने से अधिक लाभ होगा |

*सिंह* राशी के लिए आज का दिन अच्छा है | आपका साथी आज आपको कुछ मीठी नोक जोक करके थोडा परेशान कर सकता है | आपको अपने साथी के स्वाभाव को अच्छे से समझने की जरुरत है | आप बहुत कुछ करने की इच्छा रखते है लेकिन ढेया की वजह से रुकावट भी आती है |

*कन्या* राशी के लिए समय मिलाजुला रहेगा | आज कोई नया इन्वेस्ट आदि न करे | जो काम चल रहा है उस पर विशेष ध्यान दे | यात्रा को भी टालना ठीक रहेगा | अपने लोग ही आपके काम में बाधक बनकर उभर सकते है | स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा | लेन देन में सावधानी रखे |

*तुला* रासी के लिए आज का दिन अच्छा है और सफलता से भरपूर है अब आप दो दिनों में अपने जरुरी महत्वपूर्ण काम बनाने की कोशिश करे | आज संतान पक्ष मजबूत रहेगा | नया कोई काम भी शुरू करना चाहते है तो आज का दिन आप मुहर्त आदि दिखाकर चुन सकते है | यात्रा के योग है |

*वृश्चिक* राशी के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा | मन में कुछ चिंता और फ़िक्र के बिच कोई निर्णय लिया तो वह उल्टा पड़ने के ज्यादा योग है कल्पना करना अलग बात है और कल्पना को साकार करना अलग बात है अगर कल्पना को साकार करना चाहते है तो आज मेहनत करनी पड़ेगी |

*धनु* राशी के लिए आज का दिन बेहद अच्छा और आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होगा | अभी शनि की ढेया भी चल रही है इसलिए थोड़ी मेहनत तो और अधिक करनी पड़ेगी लेकिन काम बन जाने की सम्भावना अधक है | पारिवारिक माहोल आपके पक्ष का बना रहेगा | मित्र आदि भी आज साथ देगे |

*मकर* राशी के लिए आज का दिन मिलेजुले परिणाम देने वाला बन गया है आपकी स्थति में थोडा सुधार तो होगा लेकिन इसका लाभ आपको इस समय में मिलना मुश्किल लग रहा है | आर्थिक स्थति ठीक नहीं रहने से मन में चिंता उभर सकती है | परिवार में कुछ नया विवाद उभर सकता है |

*कुम्भ* राशी के लिए आज का दिन शानदार उपलब्धियों से भरा हुआ ही लग रहा है चंद्रमा आपकी राशी में सुबह के बाद मे गौचर करेगा और कुछ पुराने बिगड़े काम को आज आप सुधार करके उससे मिले लाभ को नए इन्वेस्ट के रूप में कही लगा सकते है | किसी समारोह या शादी आदि में शामिल हो सकते है | परिवार में आज माहोल अच्छा रहेगा |

*मीन* राशी के लिए दिन अच्छा नहीं है | खर्च स्थान का चंद्रमा मन में कुछ चिंताजनक हलचल मचाने को तेयार रहेगा | आज अपने काम से काम करे किसी भी दो पक्षों के लेन देन में बिचोलिए की भूमिका न निभाए | धन हानि होने के योग है साथ ही कलेश्कारी स्थति का भी सामना करना पड़ सकता है | अपनी वाणी पर नियन्त्रन रखे |

Click to listen highlighted text!