Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 3 अक्टूम्बर 2022 सोमवार- आश्विन मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 4-37 बजे तक रहेगी फिर नवमी तिथि शुरू होगी- पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र मध्यरात्रि 12-25 बजे तक रहेगा फिर उतराषाढ़ा नक्षत्र शुरू होगा- शोभन योग दोपहर 2-22 बजे तक रहेगा फिर अतिगंद योग शुरू होगा- बव करण शाम 4-37 बजे तक रहेगा फिर बालव करण शुरू होगा- चंद्रमा धनु राशि मे कल सुबह सूर्योदय से पूर्व 6-02 बजे तक रहेगा फिर मकर राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 8 बजे से 9-29 बजे तक रहेगा- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर को 12-03 बजे से 12-51 बजे तक रहेगा- रवियोग मध्यरात्रि 12-25 बजे से कल सूर्योदय तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-31 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-23 बजे होगा*

*आज दुर्गाष्टमी है- आज दुर्गा माता के नवमे रूप महागौरी माता का पूजन होगा- सरस्वती पूजा*

*अष्टम नवरात्रि का रंग मौर पंखी होता है- नीले ओर हरे रंग का मिश्रित रंग मौर पंखी होता है जो विशेष व्यक्तिव का प्रतिनिधित्व करता है- ओर सुख समृद्धि के साथ जीवन मे नवीनता का प्रतीक होता है- माता के जिन भक्तो को संतान से संबन्धित कोई समस्या या शिकायत रहती है तो माता का पूजन करने से दूर होती है ओर आज के दिन महागौरी माता को नारियल का भोग लगाया जाता है*

*मेष* आपके लिए आज का दिन अच्छा है निजी हित के कामो पर विशेष ध्यान दे पिछले दिनों अगर कोई हानि हुई है तो आज उसकी भरपाई हो जाएगी | मित्रो से नाराज़गी भी मिटेगी और धन मिलेगा |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन बहुत ही बैचेनी से भरा बीतेगा मन में अशांति का भाव रहेगा | किसी से आज बिना मतलब कहा सुनी हो सकती है | एक काम आप पूरा करने की कोशिश करेगे तो दुसरे में कोई विध्न उत्पन्न हो सकता है |

*मिथुन* आपके लिए आजका दिन अच्छा है | मेल मिलाप बढाने में कामयाब हो जायेगे और अगर यह मेल मिलाप किसी अपोजिट सेक्स के साथ हो तो सफलता मिलने के योग पुरे है | साझेदारी में लाभ मिलेगा |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन ठीक है काम करने में आनंद महसूस करेगे और अगर आपको कुछ दिक्कत महसूस हो तो आपके मित्र मदद के लिए भी तेयार रहेगे | बस आपको आज आलस से दूर रहना है |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन शुभ है | आपको नए काम की आज से शुरुवात करने की शायद सुविधा न मिले लेकिन कल हो जायेगा | आप किसी भी प्रकार की समस्या से आसानी से निपट सकते है |

*कन्या* आपके लिए आज का दिन थोडा विपरीत है अगर आप हर बात को सोच समझकर बाद में कोई निर्णय करेगे तो हानि से बचेगे और नए काम को भी दो दिन टालना ठीक रहेगा |

*तुला* आपके लिए आज का दिन अच्छा है हालाँकि काम की अधिकता में कुछ खास काम छुट सकते है लेकिन फिर भी दिन सफलता से भरा होने के कारन लाभ में ही रहेगे | यात्रा का लाभ मिलेगा |

*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन अच्छा है धन की सुविधा मिलेगी धन का उपयोग आप परमार्थ के कामो में भी कर सकते है | मित्रो का और परिजनों का पूरा साथ मिलेगा | आपको आज नए काम शुरू नहीं करने है |

*धनु* आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा और शुभ है सभी काम समय पर बनते चले जायेगे और धनलाभ का भी दिन है आर्थिक स्थति में मजबूती आएगी | परिवार में खुशिया बढ़ेगी |

*मकर* आपके लिए आजका दिन ठीक नहीं है आर्थिक बोझ बढेगा और किसी निकट के व्यक्ति से भी आज अनबन हो सकती है | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे और उधार लेन देन से बचे | स्वास्थ्य का ध्यान रखे |

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक दिन है आर्थिक कठिनाइयो का दौर खत्म होगा और नए रस्ते भी खुलेगे | मित्रो और परिवार का साथ भी मिलेगा | अपने काम पर ध्यान दे लाभ मिलेगा

*मीन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है समय पर लोगो का साथ मिलेगा लेकिन एक बात का ध्यान भी रखना पड़ेगा की अपने मन की बात किसी से न कहे नहीं तो आप देखते रहेगे और वो करके दिखा देगा

Click to listen highlighted text!