Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 17 सितंबर 2022 शनिवार । आसोज मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 2/14 बजे तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू होगी- रोहिणी नक्षत्र दोपहर 12/21 बजे तक रहेगा फिर मृगशिरा नक्षत्र शुरू होगा । सिद्धि योग दिनरात रहेगा । बव करण दोपहर 2/14 बजे तक रहेगा फिर बालव करण शुरू होगा । चंद्रमा वृषभ राशि मे मध्यरात्रि 1/44 बजे तक रहेगा फिर मिथुन राशि मे प्रवेश करेगा । आज का राहुकाल सुबह 9/11 बजे से 10/43 बजे तक रहेगा । आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है । आज अभिजीत मुहर्त दोपहर मे 11/51 बजे से 12/41 बजे तक रहेगा । आज द्विपुष्कर योग दोपहर 12/21 बजे से दोपहर 2/14 बजे तक रहेगा ओर रवियोग, सरवार्थसिद्धि योग ओर अमृत सिद्धि योग सुबह सूर्योदय से दोपहर 12/21 बजे तक रहेगा | आज सूर्योदय सुबह 6.07 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6.24 बजे होगा ।*

*महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, विश्वकर्मा पूजा, सूर्य का कन्या राशि मे प्रवेश, रोहिणी व्रत, कालाष्टमी*

*मेष* राशी के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा | अगर आप कोई नया व्यापार या निर्माण काम शुरू करना चाहते है तो कल तक रुक जाए और अगर किसी से मिलना हो या कोई काम निकलवाना हो तो आज आप जरुर सम्बंधित व्यक्ति से मिले आपका काम बन जाने के योग बन रहे है |

*वृषभ* राशी के लिए अभी स्थातिया अच्छी चल रही है | निरन्तर आगे बढ़ने के प्रयास सफल होगे और आपके काम भी बन जायेगे | घर में ही कोई शुभ और मांगलिक कार्य संपन होने के योग बने हुए है | कही यात्रा आदि पर जाना चाहे तो जा सकते है | परिवार में भी खुश खबरी मिलेगी |

*मिथुन* राशी के लिए अभी समय विपरीत ही रहेगा | आज यात्रा को टाल दे | लेन देन में सावधानी रखे और आज कर्जा न ले वर्ना उसको आगे चुकाने में बहुत दिक्कत आने वाली है | अपने मन में किसी प्रकार का भय और चिंता न आने दे | समय बीतने के साथ साथ सब कुछ अच्छा होता चला जायेगा |

*कर्क* राशी के लिए आज भी दिन पक्ष के गौचर वाला और लाभ प्रदान करने वाला बना रहेगा | आप इस समय का लाभ उठाय्ये और अपनी आय बढाने के तरीके आजमा कर देख सकते है | धनलाभ के योग है और कोई शुभ समाचार भी मिलेगा | आज कोई बड़ा सौदा होने के योग बने है |

*सिंह* राशी के लिए आज का दिन अच्छा है गौचर के अनुसार देखे तो आपको सफलता मिलने से आज खुशिया बढ़ेगी और आपको अब आगे के लिए कोई योजना बनाना है तो आज विचार विमर्श कर सकते है | परिवार और कार्य स्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी आय भी बढ़ेगी |

*कन्या* राशी के लिए दिन विशेष कोई शुभ सूचक नहीं है मगर अब आपकी मेहनत से आगे बढ़ने के रस्ते ही खुलते चले जायेगे | आपकी सोच में अब कुछ बदलाव भी आप महसूस करेगे | परिवार के साथ अगर कोई मतभेद है तो अब वह सब सुलझने वाला है | तीर्थ यात्रा या धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बना हुआ है |

*तुला* राशी के लिए दिन विपरीत गौचर वाला बना हुआ है | इस समय में सभी प्रकार के जोखिम के कामो से दूर रहे | अपना वाहन आदि भी संभलकर चलाए | रोग आदि का इलाज करे छोटा न समझे | आज किसी पर आँख बंद करके भरोसा न करे | लापरवाही से नुक्सान उठाना पढ़ेगा |

*वृश्चिक* राशी के लिए आज का दिन शुभ है आपका मूड अच्छा रहेगा और प्रेम प्यार में रूचि बढ़ेगी | जीवनसाथी का साथ भरपूर मिलेगा और अगर किसी से प्रेम सम्बन्ध में है तो आज आपका साथी आपको मिलेगा और आप कोई भविष्य की योजना भी बना सकते है | धन खर्च होने के योग है |

*धनु* राशी के लिए लगातार अच्छा दिन है इसलिए आज आप पुरे दिन काम में व्यस्त रहेगे | आपके साथी आज आपको सहयोग करेगे | पुराणी लेन देन के मामले आज सुलाझेगे | क़ानूनी कार्यो में देख समझकर आगे बढे | बाहरी संबंधो से आज लाभ मिलेगा लेकिन सावधान भी रहना पड़ेगा |

*मकर* राशी के लिए दिन किन्तु परन्तु वाला बना रहेगा | अभी आप किसी बड़े निर्णय को लेकर परेशान हो सकते है | परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है | संतान से सम्बंधित चिंता का भय मन में बना रहेगा | धेर्य से काम आसानी से बन जायेगा | आज संतान सुख की प्राप्ति होगी |

*कुम्भ* राशी के लिए समय अभी अच्छा नहीं है | कार्यो में रुकावट के कारन आपको थोडा गुस्सा आ सकता है या स्वभाव् में चिडचिडापन रहेगा | आज किसी से बहस आदि में न उलझे हो सकता है आपके साथी ही आपको गुस्सा दिलाने का प्रयास करे | आज यात्रा को टालना ठीक रहेगा |

*मीन* राशी के लिए दिन अच्छा है पक्ष के गौचर बने हुए है इसलिए आज आप अपने जरुरी और महत्वपूर्ण काम पर ध्यान दे और उन्हें पहले पूरा करने की कोशिश करे | आज किसी भी प्रकार की यात्रा आपकी सुखद और आनंद दायक रहेगी | परिवार में माहोल अनुकूल रहेगा | आय प्राप्त होगी |

Click to listen highlighted text!