Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 27 अगस्त 2022 शनिवार– भाद्रपद मास की अमावश्या दोपहर 1/46 बजे तक रहेगी फिर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी । गंडमूल मघा नक्षत्र शाम 8/26 बजे तक रहेगा फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा- शिवयोग मध्यरात्रि 2.07 बजे तक रहेगा फिर सिद्ध योग शुरू होगा- नाग करण दोपहर 1/46 बजे तक रहेगा फिर किस्तुघ्न करण शुरू होगा- चंद्रमा दिन रात सिंह राशि मे गोचर करता रहेगा । आज का राहुकाल सुबह 9/27 बजे से 11/03 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है। आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12.14 बजे से 1.05 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6.16 बजे होगा और सूर्यस्त शाम 7.03 बजे होगा ।*

*मेष* आपके लिए आज का दिन शुभ है | आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है | आप किसी नए काम को शुरू कर सकते है | यतिवाणी के अनुसार संतान की तरफ से भी कोई शुभ सुचना या सन्देश प्राप्त हो सकता है | परिवार में खुशिया और उलास का वातावरण रहेगा | आर्थिक स्थति में सुधार हो जायेगा |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन ठीकठाक ही रहने की उम्मीद है कारन की आपके ऊपर हो सकता है आज काम का बोझ कुछ अधिक आ जाये या कोई ऐसा काम करना पड़े जो आपके रूचि के अनुकूल न हो | यतिवाणी के अनुसार कुछ लोग आपको खिजाने या चिढाने वाली बात कह सकते है ऐसे में आप संतुलित रहकर ही व्यवहार करे |

*मिथुन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आपका पराक्रम बढेगा | आर्थिक लाभ के योग प्रबल बने हुए है इसलिए आर्थिक स्थति में सुधार होगा | यतिवाणी के अनुसार आज आप अपने सभी पुराने रुके अटके काम को निपटाने का प्रयास करे | परिवार में भी खुशियों का माहोल रहेगा और यात्रा के लिए शुभ दिन है | मित्र भी मिलेगे |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | धन स्थान का चंद्रमा है इसलिए आज आप अपना ध्यान लाभदायक कार्यो पर रखे | यतिवाणी के अनुसार आज आर्थिक स्थति मजबूत होगी | हाथ में पैसा आएगा | अच्छे लोगो पर या अच्छे शुभ कार्यो में कुछ खर्च भी होगा | परिवार में कोई खास मेहमान आ सकते है या आपसे मिल सकते है |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन चहुमुखी सफलता प्रदान करने वाला है | राशी का चंद्रमा आज के दिन की शुभता को बढ़ा रहा है लाभदायक भी बन गया है | यतिवाणी के अनुसार आज आप कोई शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न करवा सकते है | नया व्यापार स्थापित कर सकते है | नौकरी में पद ग्रहण कर सकते है या घर में नौकर आदि रख सकते है |

*कन्या* आपके लिए आज का दिन साधारण है या थोडा बहुत विपरीत जैसा है बनते कार्यो में विघ्न आ सकता है या यतिवाणी के अनुसार आपकी खुद की लापरवाही के कारन कोई रुकावट आ सकती है | आज किस को पैसा उधार न दे नहीं तो वापस आने में दिक्कत आ सकती है इसी प्रकार से आज कर्जा भी न ले तो अच्छा होगा |

*तुला* आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और लाभदायक भी है | व्यापार में लाभ होगा आवक बढ़ेगी | कमीशन के कार्यो से भी लाभ मिल जायेगा | यतिवाणी के अनुसार यदि कोई आवेदन करना है तो आज कर सकते है | किसी व्यापारिक साझेदारी में भी आप शामिल हो सकते है | अच्छे और सफल लोगो से मुलाकात होगी |

*वृश्चिक* आपके लिए दिन पक्ष का बना हुआ है | यतिवाणी के अनुसार आज थोडा सा कुछ परिवर्तन का दिन है भले ही आप अपने व्यापर स्थान में या निवास स्थान में कुछ परिवर्तन कर सकते है | सरकारी नौकरी वालो को भी स्थानान्तरण का योग बना हुआ है | दिन में कुछ चिंतन करना पड़ेगा और काम को आराम से भी करे |

*धनु* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार आज कुछ शुभ घटना घटित हो सकती है जिसका असर आपको आगे महसूस होगा | यदि आप कोई स्थाई सम्पति आदि लेना चाहे तो आज का दिन बहुत अच्छा है | धार्मिक कार्यो से भी लाभ है और आपकी रूचि भी रहेगी | परिवार में आनंद का माहोल रहेगा |

*मकर* आपके लिए आज का दिन ठीक है | काफी उलझे काम आप आज थोड़ी सी मेहनत से सुलझा सकते है | यतिवाणी के अनुसार मित्रो का साथ आपको भरपूर मिलेगा उनका सहयोग भी मिलेगा | अपने आप को चिंता मुक्त रखने का प्रयास करे और सभी लेनदेन भी सावधानी पुर्वार्क करे | शाम को मूड अच्छा रहेगा |

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन आनंद और उलास से भरा हुआ है | यतिवाणी के अनुसार जो लोग विवाहित है वह अपने पार्टनर के साथ खुशियों भरा दिन बितायेगे और अगर किसी के साथी के साथ कोई अनबन चल रही है तो आज उसको मिलबैठकर सुलझाने का प्रयास करे | अविवाहित आज रिश्तो की बात को शुरू करे या आगे बढाए |

*मीन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है वैसे तो आप हमेशा खुश रहते है लेकिन आज थोडा सा मन उदास रह सकता है या सुस्ती आलस आदि हो सकता है | अभी नया काम शुरू न करे जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दे | यतिवाणी के अनुसार अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे | पुराने मित्र मिल सकते है | बाहरी खाने आदि से परहेज करे |

Click to listen highlighted text!