Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 25 अगस्त 2022 गुरुवार- भाद्रपद मास की कृष्णपक्ष की त्रियोदशी तिथि सुबह 10.37 बजे तक रहेगी फिर चतुर्दशी तिथि शुरू होंगी। पुष्य नक्षत्र शाम 4.16 बजे तक रहेगा फिर गंडमूल अश्लेषा नक्षत्र शुरू होगा- वरियान योग मध्यरात्रि 1.57 बजे तक रहेगा फिर परिघ योग शुरू होगा- वणिज करण सुबह 10.37 बजे तक रहेगा फिर भद्रा शुरू होगी- चंद्रमा कर्क राशि मे दिनरात गौचर करता रहेगा। आज का राहुकाल दोपहर 2.15 बजे से 3.52 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशूल रहता है। आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12.13 बजे से 1.04 बजे तक रहेगा- आज गुरुपुष्य योग, अमृतसिद्धि योग और सर्वार्थसिद्धि योग सुबह सूर्योदय से शाम 4.16 बजे तक रहेगे- आज सूर्योदय सुबह 6.12 बजे होगा और सूर्यस्त शाम 7.06 बजे होगा।*

*मेष* राशी के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहने की सम्भावना है | वैसे काफी कुछ आज आप अपने और अपने परिवार के लिए काम करने में रूचि रखेगे | सामान्य काम सफल हो जायेगे लेकिन कोई महत्वपूर्ण काम करने से पहले परिवार के लोगो की सलाह अवश्य ले फिर ही आगे कदम बढ़ाये |

*वृषभ* राशी के लिए दिन अच्छा है और आज आपका मन भी खुश रहेगा ऐसे योग बने हुए है | आज कोई जिम्मेदारी का काम भी आपको मिलेगा और उसको तय सीमा में पूरा करने का दबाव बन सकता है | आर्थिक स्थति में सुधार होगा | काम में सफलता लगातार मिलती रहेगी |

*मिथुन* राशी के लिए दिन थोडा विपरीत गौचर वाला बन गया है | दुसरे धन और कुटुंब स्थान का चंद्रमा थोडा सा मानसिक शांति को भग किया करता है और परिवार में भी विचारों के मतभेद उभरने से चलते काम में बाधा आने के संकेत मिलते है | जो चल रहा है आज उसको करते रहे |

*कर्क* राशी के लिए आज का दिन शानदार है और आगे भी दो दिन अच्छे रहेगे साथ ही अभी धनलाभ का समय चल रहा है और इस समय में कोई नया काम शुरू करना है तो जरुर करे इसका लम्बे समय तक आपको लाभ मिलेगा | परिवार में भी कोई शुभ काम होने के संकेत मिल रहे है |

*सिंह* राशी के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है आज बारहवे खर्च स्थान का चंद्रमा है इसलिए आज एक समस्या मिटेगी तो कोई दूसरी समस्या उभरने के योग बन रहे है | काम काम में निराशा और हताशा हो ऐसे योग है आय कम से परेशानी और खर्च ज्यादा से परेशानी होने के संकेत है |

*कन्या* राशी के लिए दिन शुभ है और लाभदायक है अगर आप मैन्युफेक्चरिंग काम से जुड़े है तो आज निश्चित रूप से आपके लिए बड़े लाभ का योग बना हुआ है | आपका काम काज बाहर दूर दराज तक फैलाने के लिए भी आज कोई प्लेटफार्म तेयार हो सकता है | लाभदायक सोडा होगा

*तुला* राशी क लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और आपके लिए विशेष समय बन गया है | किसी बड़े काम में आज आपकी सलाह सबके लिए अहम् रोल निभाएगी | दिमाग को शांत और बुद्धि को अलर्ट मोड़ में रखे और बारीकी से हर स्थति पर नजर रखे ताकि अड़चन से बचेगे | आर्थिक लेन देन होने के योग बने है |

*वृश्चिक* राशी के लिए आज का दिन अच्छा है और कार्यो में रूचि बढाने वाला भी है | आपके काम आगे बढ़ेगे और पुराने रुके अटके काम आज फिर से आगे बढाए या शुरू करे जल्दी पुरे हो जायेगे | भाग्य भी आपका पूरा साथ दे रहा है | धार्मिक और रहस्यमय विषयों में आपकी रूचि बढ़ेगी और धार्मिक स्थान आदि पर जाने का अवसर मिलेगा |

*धनु* राशी के लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत गौचर वाला बन गया है इसलिए आज अपने काम पर ध्यान दे और सावधानी से काम करे अभी कोई नया काम करना या जोखिम उठाकर काम करना ठीक नहीं है | चौट आदि न लगे साथ ही अपना वाहन आदि भी धीमी गति से चलाए |

*मकर* राशी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | प्रेम प्यार में ध्यान रहेगा | जीवनसाथी के साथ भी आज कुछ प्रेम प्यार प्रदर्शन का अवसर मिल जायेगा | अविवाहितों के लिए आज कुछ प्रयास किया जाये तो जल्दी ही रिश्ता बन जाने के योग है | साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा |

*कुम्भ* राशी के लिए आज का दिन मिलेजुले परिणाम देने वाला दिन है | सुबह से ही मन में कुछ किन्तु परन्तु रहेगा या किसी खास मुद्दे पर मन में असमंजस की स्थति बनी रहेगी | सलाह सब की ले सकते है लेकिन किसी की सलाह को आंख बंद करके भरोसा किया तो नुक्सान भी हो सकता है |

*मीन* राशी के लिए आज का दिन पक्ष के गौचर का बन गया है और पिछले दिनों में जो आपको नाकामी मिली या काम रुके अब दो दिन समय है आपके पास पूरा करने के लिए इसके साथ ही आप अपने कामको नए रूप में भी शुरू कर सकते है | आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग बने हुए है |

Click to listen highlighted text!