Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि 

अभिनव न्यूज |आज दिनांक 28 जुलाई 2022 गुरुवार- श्रावन मास की अमावस्या रात 11.24 बजे तक रहेगी फिर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी- पुनर्वसु नक्षत्र सुबह 7.05 बजे तक रहेगा फिर पुष्य नक्षत्र शुरू होगा- वज्र योग शाम 5.57 बजे तक रहेगा फिर सिद्धि योग शुरू होगा- चतुष्पाद करण दिन में 10.19 बजे तक रहेगा फिर नाग करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात कर्क राशि मे गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 2.25 बजे से 4.06 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशूल रहता है- आज दोपहर अभिजीत मुहर्त 12.17 बजे से 1.11 बजे तक रहेगा- आज गुरुपुष्य योग ओर अमृतसिद्धि योग सुबह 7.05 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा- सर्वार्थसिद्धि योग आज दिनरात रहेगा- आज सुबह सूर्योदय 6.01 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 7.27 बजे होगा*

*आज हरियाली अमावस्या है- दर्श अमावस्या है- श्रावण की अमावस्या है*

ज्योतिषाचार्य- यतिवर्य कुमार विजय*

*मेष* आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | मित्र राशी का चन्द्र आपको कुछ अलग हट कर काम करने को प्रोत्साहित करेगा | जो काम पिछले दिनों शुरू किया उसका लाभ अब मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार आपके शत्रु आज हार मान सकते है |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन शुभ परिणाम के साथ साथ आपकी कीर्ति को भी बढाने वाला होगा | लोगो में आपके कार्य करने की चर्चा हो सकती है | यतिवाणी के अनुसार आज आपका जोश और उत्साह बढ़ा चढ़ा रहेगा और आज यात्रा करना चाहे तो कर सकते है |

*मिथुन* आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | आय के नए रस्ते खुलेगे तो दूसरी तारफ काम भी आपका आगे से आगे बढेगा | यतिवाणी के अनुसार सगे प्रसंगी से मुलाक़ात होगी | आज आप जो भी छोटे बड़े काम करेगे उसमे सफलता के आसार बने हुए है | धनलाभ भी होगा |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और सफलता प्रदान करने वाला है | यतिवाणी के अनुसार आज आप जिस काम में भी हाथ डालेगे उसमे सफलता और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी | नया काम शुरू कर सकते है या नए काम की तेयारी या योजना बनायेगे तो सफल हो जायेगे |

*सिह* आपके लिए आज का दिन खर्चीला है और मानसिक कष्ट या तनाव पैदा करने वाला हो ऐसा प्रतीत हो रहा है | यतिवाणी के अनुसार आज आप कोई नया इन्वेस्ट न करे और न ही आज किसी पर गुस्सा करे वर्ना मान हानि होने का भय रहेगा | यात्रा को टालना ठीक रहेगा |

*कन्या* आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभफल देने वाला है | आज का गौचर आपको आर्थिक उन्नति और कार्यो में सफलता प्रदान करने वाला है | नए काम को आज शुरू करे और कोई व्यापारिक यात्रा पर जाना हो तो आज जा सकते है पूरा लाभ मिल जायेगा |

*तूला* आपके लिए आज का दिन अच्छा है और आपके कार्य में विस्तर करने वाला है | अगर आप कोई बदलाव या कार्य में फेरबदल करना चाहते है तो आज कर सकते है | यतिवाणी के अनुसार अपने पिता की सेहत का ख्याल रखे और उनसे सलाह मशविरा भी ले लाभ होगा |

*वश्चिक* आपके लिए आज का दिन भाग्य से सफलता प्रदान करवाने वाला बन गया है इसलिए आज आप अपने पुराने रुके अटके काम को पुनः शुरू करे वह जल्दी पुरे हो जायेगे | यतिवाणी के अनुसार आज आप अपने फसे हुए पैसे को भी मांगकर देखे वापस आने के योग बन गए है |

*धनु* आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा जितनी मेहनत करेगे उतना लाभ मिलेगा | अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और आज बिना जानकारी के किसी नए काम में हाथ न डाले | यतिवाणी के अनुसार आज आप कोई निर्णय अकेले करने से बचे |

*मकर* आपके लिए आज का दिन अच्छा और मानसिक संतुष्टि प्रदान करने वाला है | यतिवाणी के अनुसार आज आप प्रेम प्यार की बातो में रूचि रखेगे और आपका मन अपोजिटलिंगी के प्रति आकर्षित रहेगा | अपने प्रेम प्यार का प्रपोजल आज भेज सकते है या दे सकते है |

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन साधारण है हालाँकि ऐसा कुछ बड़ा हानि या नुक्सान तो नहीं दिखाई दे रहा मगर फिर भी यतिवाणी के अनुसार अगर आज आप सावधानी से काम करे तो अच्छा और एक बात आज अपने मन की बात किसी को न कहे |

*मीन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | सुबह सवेरे ही कोई नयी सुचना या शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशिया बढ़ेगी और दोपहर तक आपका कोई काम भी बन सकता है जो आपको कुछ आगे ले जाए | यतिवाणी के अनुसार आज आर्थिक लाभ होने के योग है |

Click to listen highlighted text!