Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 24 अगस्त 2022 बुधवार- भाद्रपद मास की कृष्णपक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 8.30 बजे तक रहेगी फिर त्रियोदशी तिथि शुरू होंगी। पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 1.39 बजे तक रहेगा फिर पुष्य नक्षत्र शुरू होगा- व्यतिपात योग मध्यरात्रि 1.25 बजे तक रहेगा फिर वरियान योग शुरू होगा- तैतिल करण सुबह 8.30 बजे तक रहेगा फिर गर करण शुरू होगा- चंद्रमा मिथुन राशि मे सुबह 6.56 बजे तक रहेगा फिर कर्क राशि मे प्रवेश करेगा। आज का राहुकाल दोपहर 12.39 बजे से 2.16 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा में दिशाशूल रहता है। आज अभिजीत मुहर्त नही रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6.11बजे होगा और सूर्यस्त शाम 7.07 बजे होगा।

*मेष* आपके लिए आज का दिन थोडा सा रुको और समझो फिर काम करो ऐसा है | यतिवाणी के अनुसार आज आपके साथी ही आपसे किसी बात पर उलझ सकते है लेकिन आप अपना मानसिक संतुलन बनाकर रखे कडवी बात न कहे | आथिक लाभ के काम पहले करे |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन अच्छा है सभी काम सफल होंगे | थोड़ी दौड़ धुप हो सकती है मगर आपकी योजनाए सफल होगी आपके काम की तारीफ होगी और यतिवाणी के अनुसार आज आपका दिन शुभ यश, मान प्रतिष्ठा से भरपूर है | आर्थिक लाभ होगा और यात्रा के योग बने हुए है |

*मिथुन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है सफलता से भरपूर है | नए सम्बन्ध जुडेगे या परिचय आदि बढेगा | यतिवाणी के अनुसार आज आपके यहाँ मिलने के लिए कुछ नए लोग आ सके है | आर्थिक स्थति मजबूत ही रहने का अनुमान है |

*कर्क* आपके लिए लिए आज का दिन अच्छा है यतिवाणी के अनुसार सभी काम समय पर बनाने में सफलता मिलेगी और नए काम को शुरू करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है | स्थाई सम्पति खरीदनें के लिए अवसर है अगर खरीदने का सोच रहे है तो जरुर ख़रीदे |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन खर्चीला है लेकिन कोई ख़ास चिंता नहीं करना क्युकी आज भले ही चंद्रमा थोडा विपरीत है लेकिन दिन की शुभता में कमी नहीं आएगी अगर आपने कोई लापरवाही नहीं की तो दिन अच्छा बीतेगा | लोगो से सम्पर्क बढेगा |

*कन्या* आपके लिए आज का दिन शानदार सफलता वाला और यतिवाणी के अनुसार रोजगार की प्राप्ति वाला दिन है | अगर आपको आज नया काम शरू करना है तो आज दिन आपके लिए अच्छा दिन है | व्यापार व्यवसाय में तेजी रहेगी आर्थिक लाभ के योग प्रबल है |

*तुला* आपके लिए आज का दिन अच्छा है समय पक्ष का चल रहा है | छोटे मोटे सभी काम आज करना है वो करे सभी काम पुरे हो जायेगे | परिवार में कुछ अच्छा और नया होने की सम्भावना है और या कोई शुभ मांगलिक काम करवा सकते है |

*वृश्चिक* आज का दिन आपके लिए बहुत सरलता भरा रहेगा | अपने सभी जरुरी काम आप आज शुरू करे तो जल्दी पुरे हो जायेगे | यतिवाणी के अनुसार आज आपका भाग्य भी आपके साथ है इसलिए सभी महत्वपूर्ण काम को कर डाले | आज का किया गया काम लाभदायक सद्ध होगा |

*धनु* आपके लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत है लेकिन चिंता जैसी कोई बात नहीं है बस थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है वैसे दिन अच्छा है | आज थोडा काम अधिक रहेगा कुछ शरीरिक थकान या आलस बढ़ सकता है | आज किसी से बहस न करे अपने काम से काम करे |

*मकर* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आज आप काफी खुश रहेगे और आपको आज अपने प्रेम प्यार की याद बहुत आएगी | यतिवाणी के अनुसार अगर आप विवाहित है तो जीवनसाथी आपके प्रति आप पूरा समर्पित रहेगा | दिन अच्छा और शकुन से भरा है |

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा आज कोई काम रुकेगा तो नहीं लेकिन अगर रुकेगा तो निश्चित ही आपकी लापरवाही या आलस के कारन रुकेगा यतिवाणी के अनुसार आज किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे और न ही किसी को अपन काम में दखल करने की छुट दे |

*मीन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है सभी सोचे समझे और धारे हुए काम बन जायेगे | यतिवाणी के अनुसार आज आपको कम प्रयास में भी सफलता अच्छी खासी मिल जाएगी | आर्थिक लाभ होगा और कही से कोई शुभ समाचार आजने से घर में खुशिया बढ़ेगी |

Click to listen highlighted text!