Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 21 अगस्त 2022 रविवार- भाद्रपद मास की कृष्णपक्ष की दशमी तिथि मध्यरात्रि 3.35 बजे तक रहेगी फिर एकादशी तिथि शुरू होगी- मृगशिरा नक्षत्र दिनरात रहेगा- हर्षण योग रात्रि 10.39 बजे तक रहेगा फिर वज्र योग शुरू होगा- वणिज करण दोपहर 2.20 बजे तक रहेगा फिर भद्रा शुरू हो जाएगी- चंद्रमा वृषभ राशि मे शाम 6.09 बजे तक गोचर करता रहेगा फिर मिथुन राशि मे प्रवेश करेगा। आज का राहुकाल शाम 5.32 बजे से 7.10 बजे तक रहेगा- आज रविवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहता है। आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12.14 बजे से 1.07 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6.10 बजे होगा और सूर्यस्त शाम 7.10 बजे होगा।*

*मेष* आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा कुछ आपसी और पारिवारिक समस्या को अगर छोड़ दे तो आज आपके पास आगे बढ़ने के अनेक अवसर उपलब्ध होंगे और आपके साथ में आपके मित्र और परिवार के लोग भी साथ देंगे | आर्थिक स्थति में सुधार होगा और अच्छे लोगो से मुलाकात होगी | यात्रा को टाल दे |

*वृषभ* आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा दिन है आज अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहे तो कर सकते है या फिर कोई शुभ मांगलिक काम भी सम्पन्न करवा सकते है | आपके लिए आज कोई नयी योजना बनाने का भी मौका है जिससे की आगे आपको लाभ मिले | लम्बी दूरी की यात्रा आज कर सकते है |

*मिथुन* अभी आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है खासकर के आपके घरेलु खर्च को लेकर के आज कोई आपसी खींचतान का माहोल बन सकता है | आप किसी को भी ऐसी ही बुरा भला न कहे और बात को सँभालने का प्रयास करे नहीं तो आपके ऊपर किसी प्रकार का लांछन भी लग सकता है | चिंता बढ़ सकती है |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन शुभ फल देने वाला है इसलिए आज आप मेहनत में कमी न आने दे खूब मेहनत करे जल्दी ही लाभ मिलेगा | अगर किसी रुके अटके सौदे को हासिल करना चाहते है तो आपको आज दोपहर में प्रयास करने से लाभ मिल जायेगा | नए काम को भी शरू कर सकते है वैसे धनलाभ भी होगा |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन अच्छा है चंद्रमा की अनुकूलता फल मिल जायेगा आपकी छोटी मोटी इच्छाए भी पूरी हो जाएगी और काम भी आगे बढेगा | अगर आप किसी सरकारी पद पर आसीन है तो आज ऑफिस का माहोल आपके पूर्ण अनुकूल बना रहेगा | शत्रु भी शांत रहेगे | मित्र आपके काम की तारीफ़ करेगे |

*कन्या* आज आपके लिए दिन शुभ संकेत प्रदान कर रहा है खासकर के यदि आप पिछले दिनों में शारीरिक अस्वस्थता से परेशान हुए है तो आज आप अपने आपको पूर्ण स्वास्थ्य महसूस करेगे | भाग्य आपके साथ है इसलिए अब समय का सदपयोग करे और लाभ उठाये | पुराणी हानि की भी भरपाई हो जाएगी |

*तुला* आपके लिए आज का दिन विशेष शुभ फलदायी नहीं है आपका मूड कुछ उखाड़ा उखड़ा रहेगा या थोडा चिडचिडा भी हो सकता है | बाहरी खाने से भी परहेज करे नहीं तो आज पेट आदि की तकलीफ हो सकती है अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखे | अनजान व्यक्ति पर भरोसा हानि करवा सकता है | धन भी बचाए |

*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन अच्छा है सुख शांति बनी रहेगी किसी पूर्व निर्धारित कार्य में प्रगति भी होगी | प्रेम प्यार में रूचि बढ़ेगी | साझेदारी के कारोबार में कुछ शंका उभरने के बाद फिर से सबकुछ अच्छा हो जायेगा | अपनी जिद्द को छोड़ना आज आपके हित में रहेगा | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा |

*धनु* आपके लिए आज का दिन मिले झूले फल प्रदान करने वाला है इसलिए आप आज जो भी करे अपने बलबूते करे और जिस काम में आपको अनुभव नहीं हो या जानकारी न हो ऐसे सभी कार्यो से दूरी बनाकर रखे या आज न करे | आपके शत्रु आज आपको नुक्सान पहुचाने का भी प्रयास कर सकते है | शांत रहे |

*मकर* आपके लिए आज का दिन शुभ और सिद्धि प्रदायी है इसलिए आज आप जो भी करोगे उसमे सफलता ही मिलेगी | आपके लिए आज कोई शुभ समाचार भी मिलेगा और फिर परिवार में भी हर्ष की लहर दौड़ जाएगी | आपकी संतान की समस्या का निवारण भी हो जायेगा | आपके लिए यात्रा शुभ है |

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन कुछ न कुछ छोटी मौटी चिंता लेकर आ सकता है लेकिन दिन में चंद्रमा की कुछ अंश की अनुकूलता का लाभ भी आपको मिलेगा कोई बड़ा सौदा करने से पहले परिवार को विश्वास में लेना जरुरी है | आपके मित्र आज आपकी बात का विरोद्ध कर सकते है | शुभ कार्य फल अच्छे ही देंगे |

*मीन* आपके लिए आज का दिन अति शुभ फल देने वाला है हालाँकि चंद्रमा शत्रु राशी का होने के कारन सफलता में शंका पैदा करेगा लेकिन ऐसा कुछ भी होने वाला नहीं है हर जगह सफलता ही मिलेगी और आपका उत्साह भी आज बढ़ा और जोश दुगना रहेगा | यात्रा का शुभ परिणाम मिलेगा | मित्र साथ देंगे |

Click to listen highlighted text!