Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 29 दिसंबर 2022 गुरुवार – पौष मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 7-17 बजे तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू होगी- पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र दिन में 11-44 बजे तक रहेगा फिर उतरा भाद्रपद नक्षत्र शूरू होगा- व्यतिपात योग दिन में 11- 46 बजे तक रहेगा फिर वरियां योग शुरू होगा- गर कारण सुबह 7-55 बजे तक रहेगा फिर वनिज करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात मिन राशि में गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 1-59 बजे से 3-18 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर दोपहर को 12-19 बजे से 1-01 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-25 बजे होगा या सूर्यस्त शाम 5-55 बजे होगा*

*मेष* आपकी राशि के लिए आज खर्च स्थान का चंद्रमा है इसलिए दिन अशुभ रहेगा | कुछ अनावश्यक खर्च आपको परेशान कर सकते है या फिर आज आप आय कम और आवश्यकता से अधिक की जरूरते भी चिंता बढ़ा सकती है | किसी को आज सभी से विनम्रता से बात करे वर्ना अपमान होने का डर है |

*वृषभ* आपकी राशि के लिए लाभ स्थान का चंद्रमा बहुत शुभ फल प्रदान करने वाला है और आपको आज और कल धन मिलने के प्रबल योग बने हुए है व्यापर व्यवसाय में तेजी रहेगी | कही किसी के साथ कोई व्यापार करना है तो आज कर सकते है | किसी शुभ मांगलिक काम में शामिल हो सकते है |

*मिथुन* आपकी राशि के लिए आज का दिन शुभ और मनोबल बढाने वाला दिन है कर्म स्थान का चंद्रमा आपके लिए अनेक प्रकार के रस्ते खोलने वाला है और आज आपको धनलाभ भी होगा | कोई नया काम भी शुरू कर सकते है अपने कार्य स्थल या निवास स्थान में कुछ फेरबदल भी करना है तो कर सकते है |

*कर्क* आपकी राशि के लिए आज का दिन पक्ष के बन गया है | पूरा दिन आपके लिए अच्छा ही बीतेगा फिर भी आज कुछ धर्म ध्यान में मन लगेगा इससे आपको आत्म बल मिलेगा | रुके अटके पुराने काम बनाने में मदद मिल जाएगी | धीमी गति से ही सही लेकिन काम आगे बढाते रहे |

*सिंह* राशि के लिए दिन अशुभ बन गया है | आठवा चंद्रमा है इसलिए बहुत सावधानी से दिन बिताये | कही किसी से लड़ाई झगडा न हो जाये अ कोई चौट आदि न लग जाए | लेन देन के मामलो से दूर रहे या फिर किसी को मध्यस्त रखकर करे | यात्रा और नए इन्वेस्ट को टालना ठीक रहेगा |

*कन्या* राशि के लिए दिन शुभ है आज सप्तम जीवन साथी स्थान का चंद्रमा है इसलिए विवाहित लोगो के लिए शुभ है और अविवाहितों के लिए भी आज का दिन रिश्ते बनाने के लिए खोजबीन करने का है | प्रेमी से मिलन होगा और साथ में कोई घुमने फिरने का प्रोग्राम भी बना सकते है |

*तुला* राशि के लिए भी आज का दिन शुभ ही रहेगा | आप अपने काम को आगे बढाए आज का दिन कोई लाभदायक प्रपोजल आपके सामने आने के योग है | आर्थिक स्थति में कोई बड़ा नहीं लेकिन जरुरी सुधार हो जायेगा | गुप्त शत्रुओ से सावधानी रखे | सेहत का भी ध्यान रखे | यात्रा को टाले |

*वृश्चिक* राशि के लिए आज का दिन मिले जुले परिणाम देने वाला है कुल मिलाकर समय पक्ष का बना रहेगा | कोई नया काम मुहर्त आदि देखकर शुरू कर सकते है | संतान पक्ष मजबूत बनेगा | परिवार का माहोल अच्छा और खुशनुमा बना रहेगा | कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत है |

*धनु* राशि के लिए विपरीत गौचर वाला दिन बना है, या आप आज के दिन को अशुभ भी मान सकते है | कार्यो में अस्थिरता और मन में बैचेनी बनी रहेगी | आशा के अनुरूप काम में प्रोग्रेस नहीं हो पायेगा | अपने लोग ही काम में टांग अदायेगे | आज किसी पर गुस्सा न करे अपमान हो सकता है |

*मकर* राशि के लिए दिन शुभ है आज आपका मनोबल काफी ऊँचा रहेगा आप बहुत खुश रहेगे | कोई शुभ समाचार मिलने से खुशिया बढ़ेगी | यात्रा आदि पर जा सकते है | कोई बड़ा काम करने की सोच रहे है तो आज जरुर करे आपको लाभ मिलेगा | आज आपको धन मिलने के योग बने हुए है |

*कुम्भ* राशि के लिए दुसरे स्थान का चंद्रमा मिलजुल फल प्रदान करेगा | परिवार के प्रति आप जिम्मेदारी का अहसास करेगे | आपका ध्यान भी आज पूरा दिन परिवार और पैसे की आवक पर लगा रहेगा | घर में कोई अतिथि आने से माहोल बहुत खुशनुमा होगा | आज हार नहीं मानेगे आप |

*मीन* राशि के लिए शुभ दिन है | हर काम में लाभ मिलेगा | नया काम शुरू कर सकते है यात्रा का लाभ भी मिलेगा | कही से पुराने रुके अटके काम भी बनना शुरू हो जायेगे | परिवार में खुशियों भरा माहोल रहेगा आपकी इच्छा के अनुसार या मनोनुकूल काम बन जाने की ख़ुशी मिलेगी | मित्र मिलेगे |

Click to listen highlighted text!