Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

युवक ने किया सुसाइड: घर में फंदा लगाकर किया सुसाइड, घरेलु परेशानियों को बताया कारण

अभिनव टाइम्स बीकानेर। पारीक चौक में रहने वाले एक युवक ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक सुनील स्वामी है, जिसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सुनील ने देर रात अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली थी। परिजनों ने जब कमरा खोलना चाहा, लेकिन अंदर से बंद था। बाद में जैसे-तैसे कमरा खोलकर देखा तो अंदर फांसी पर लटका हुआ था। सुनील को तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नयाशहर पुलिस भी देर रात पीबीएम अस्पताल पहुंची। उसका शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। मृतक के परिजनों नयाशहर थाने में पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। शव भी लेने से इनकार कर दिया गया।

सुसाइड नोट भी मिला

मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन इसमें क्या लिखा है? इस बारे में पुलिस नहीं बता रही। बताया जा रहा है कि घरेलु परेशानी का जिक्र किया गया है। इसी कारण परिजनों ने नयाशहर थाने पहुंचकर मामला दर्ज करने की मांग की। थानाधिकारी वेद प्रकाश श्योराण से बातचीत के बाद परिजनों ने दोपहर में मोर्चरी से शव लिया। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

Click to listen highlighted text!