


अभिनव न्यूज, बीकानेर। बीकानेर जेल में बंदियों के दो गुटों में विवाद हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गुरूवार की है। जहां पर दो गुट आमने-सामने हो गए। जिनमें लात-घूंसे चले। झगड़े में एक बंदी घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को हिस्ट्रीशीटर गोपाल जाखड़ के साथी रामस्वरूप निबडिया, विजय व अन्य बंदी खड़े थे। तभी दूसरे पक्ष के रमेश, उमेश व अन्य आए।
देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। झगड़े में तीन-चार बंदियों के मामूली, जबकि एक बंदी के ज्यादा चोटें आई हैं। जेल प्रशासन ने घायल बंदी को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया। रात करीब सवा 11 बजे सुरक्षाकर्मियों के साथ बंदी रामस्वरूप को ट्रोमा सेंटर लाया गया। उसके शरीर पर दो जगह नुकीले हथियार से चोट के निशान हैं। कंधे और पेट में घाव हुआ है। बंदियों के झगड़े से वहां खड़े सुरक्षाकर्मी सकपका गए। बड़ी मुश्किल से बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया और अलग-अलग बैरकों में बंद किया। उच्चाधिकारियों को झगड़े की सूचना दी गयी है।