Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

आरपीएस के नाम से रिश्वत लेते दलाल रंगे हाथों गिरफ्तार

अभिनव न्यूज, नेटवर्क। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की जोधपुर इकाई द्वारा देर रात कार्रवाई करते हुए छवि शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त (आर.पी.एस.) वृत-पश्चिम, जोधपुर के नाम पर परिवादी से 60 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते मध्यस्थ/दलाल नवीन दश्र  रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्य्रूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सीबी. की जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि पुलिस थाना सरदापुरा में दर्ज दो प्रकरणों में मदद की एवज में अनुसंधान अधिकारी छवि शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त (आर.पी.एस) वृत-पश्चिम, जोधपुर के नाम पर मध्यस्थ/दलाल नवीन दश्र  द्वारा 1 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी उदयपुर (चार्ज जोधपुर रेंज) के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी जोधुपर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर पुलिस निरीक्षक मनीष वैष्णव द्वारा मय टीम पुलिस निरीक्षक सुनीता कुमारी व अन्य के देर रात ट्रेप कार्रवाई करते हुए मध्यस्थ/दलाल नवीन दश्र को परिवादी से 60 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध अधिकारी छवि शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त (आर.पी.एस.) वृत-पश्चिम, जोधपुर की भूमिका की जांच की जा रही है।

एसीबी उदयपुर (चार्ज जोधपुर रेंज) के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Click to listen highlighted text!