Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Saturday, September 21

Tag: RajsthanNews

6.7 किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार:बोरानाडा थाना पुलिस ने पाल के एक मकान में की कार्रवाई

6.7 किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार:बोरानाडा थाना पुलिस ने पाल के एक मकान में की कार्रवाई

rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज।जोधपुर. नशे का सामान बेचने वालों के खिलाफ जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट विशेष अभियान चला रहा है। इसी के तहत बोरानाडा थाना पुलिस ने पाल गांव में एक मकान पर दबिश देकर 6. 7 किलो अफीम बरामद किया है। मकान से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी किशन लाल विश्नोई ने बताया पाल गांव में सुथारों की ढाणीयों के रहने वाले सत्यनारायण के मकान में मादक पदार्थ होने की सूचना मिली। इसकी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने मकान में दबिश दी। यहां पर तलाशी के दौरान मकान में अलग-अलग जगह पर छिपा कर रखा अफीम का 4 किलो दूध बरामद किया गया। इसके साथ ही 2. 7 किलो मिश्रित अफीम भी जब्त किया गया। उसके बाद एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पाल गांव के सत्यनारायण उर्फ कालू राम पुत्र देवाराम सुथार को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के एएसआई पन्नाराम, एसआई लक्ष्मण सिंह, भंवर सिंह, ललित, गेपरराम, ...
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में वोटिंग शुरू, रातों-रात बदले नियम…

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में वोटिंग शुरू, रातों-रात बदले नियम…

Politics, rajasthan, मुख्य पृष्ठ, राजनीति
अभिनव न्यूज।जयपुर: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। दो डेलिगेट्स के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बनाए गए बूथ पर वोट डालने के साथ मतदान प्रक्रिया सोमवार सुबह 10 बजे शुरू हो गई। वोटिंग का टाइम सुबह 10 बजे दोपहर बाद 4 बजे तक रखा है। बैलेट पेपर से वोटिंग हो रही है। अब तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक दिव्या मदेरणा,​​​​​ सचेतक महेंद्र चौधरी भी अपना-अपना वोट डाल चुके हैं। वहीं, सचिन पायलट दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में वोट देंगे। वोटिंग नियम में भी रातों-रात बदलाव किया गया है। गहलोत बोले- मेरे और गांधी परिवार के रिश्ते तर्क से परेविधायक दल की बैठक के बहिष्कार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गांधी परिवार से रिश्तों को लेकर चल रही चर्चाओं पर पहली बार सीएम ने बयान दिया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष चुनाव में...
बीकानेर :दोस्तों के साथ घर लौट रहे युवक को बीच रास्ते में रोका, फायरिंग कर मारने की कोशिश

बीकानेर :दोस्तों के साथ घर लौट रहे युवक को बीच रास्ते में रोका, फायरिंग कर मारने की कोशिश

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज।बीकानेर: बीकानेर में आए दिन अवैध हथियारों को जब्त किया जा रहा है,इसके बाद भी फायरिंग की घटनाएं नहीं थम रही है। पिछले कुछ दिनों में नयाशहर थाने में सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं, जहां बीती रात मुक्ता प्रसाद नगर एरिया में न सिर्फ फायर किया गया, बल्कि युवक पर गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश भी हुई। नयाशहर पुलिस ने दोस्तों के साथ घर जा रहे युवक पर हमला करने पर पांच-सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुक्ताप्रसाद नगर के विराट शर्मा ने पुलिस काे बताया कि वह रात डेढ़ बजे वह दोस्त नरेश बिश्नोई व लक्की गहलोत के साथ घर जा रहा था। तभी रैकी कर रहे सीताराम कस्वां, अनिल बिश्नोई, महेंद्र बिश्नोई, मनरूप बिश्नोई, पवन सियाग, सिकंदर खान, सोनू भिश्ती, रिजवान खान व पांच-सात अन्य गाड़ियों में सवार होकर आए। बाइक के आगे गाड़ी लगाकर उन्हें रोक लिया। इतना नहीं गाड़ी चढ़ाकर उन्हें जान से मारने का प...
राजस्थान में भूकंप, 8 मिनट में बैक टू बैक झटके: बीकानेर सहित कई शहरों में हिली धरती

राजस्थान में भूकंप, 8 मिनट में बैक टू बैक झटके: बीकानेर सहित कई शहरों में हिली धरती

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज।जयपुर: राजस्थान में बीती रात एक के बाद एक भूकंप के झटके लगे। जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर टोंक, जालोर, बूंदी जैसे शहरों में ये झटके महसूस किए गए। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। कई शहरों में दरवाजे-खिड़कियां खड़खड़ाने लगीं। गनीमत रही कि फिलहाल किसी तरह की जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र जयपुर और गंगानगर जिलों में धरती के कई किलोमीटर नीचे रहा। धरती तब हिली, जब आधी रात लोग सो रहे थे। झटकों की तीव्रता कम होने के कारण ज्यादातर लोगों को भूकंप आने का एहसास नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले भूकंप श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में आया। इसका केंद्र पाकिस्तान की सीमा के बिल्कुल नजदीक था और जमीन के 10 किलोमीटर नीचे। यहां रात करीब 12.27 मिनट पर झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 रिकॉर्ड की गई। इसके 8 मिनट बाद ही जयपुर में भी धरती हिलने लगी। यह...
आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

Art & Culture, मुख्य पृष्ठ
आज दिनांक 17 अकतूमबर 2022 सोमवार- कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 9-29 बजे तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू होगी- पुनर्वसु नक्षत्र कल सुबह सूर्योदय पूर्व 5-13 बजे तक रहेगा फिर पुष्य नक्षत्र शुरू होगा- शिव योग शाम 4-02 बजे तक रहेगा फिर सिद्ध योग शुरू होगा- बव करण सुबह 9-29 बजे तक रहेगा फिर बालव करण शुरू होगा- चंद्रमा मिथुन राशि मे रात 10-28 बजे तक रहेगा फिर कर्क राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 8-04 बजे से 9-30 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-00 बजे से 12-46 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-38 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-08 बजे होगा* *मेष* राशी के लिए दिन शानदार सफलता से भरा हुआ प्रतीत हो रहा है | कुछ नया सौदा या रोजगार प्राप्ति के प्रबल योग बने हुए है | विस्तार के साथ आपकी मनोदशा कुछ अलग और नया करने की रहेगी | भाई से साथ और...
11 साल की बच्ची का गैंगरेप हुआ, मां बन गई:अब घर से बाहर नहीं निकलती; कहती है- वो मुझे और बच्चे को मार डालेंगे

11 साल की बच्ची का गैंगरेप हुआ, मां बन गई:अब घर से बाहर नहीं निकलती; कहती है- वो मुझे और बच्चे को मार डालेंगे

rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज।उन्नाव: वह उन्नाव जिले की रहने वाली है। उम्र 11 साल है। अब एक बच्चे की मां है। क्यों? क्योंकि 13 फरवरी को उसके पड़ोस के 5 लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वो कब्रिस्तान में तड़पते-तड़पते बेहोश हो गई। होश आया तो शरीर हर जगह से नुचा-कुटा और खून से लथपथ था। लड़खड़ाती हुई घर पहुंची। घटना के 8 महीने बीत गए। अब गुड़िया की गोद में 22 दिन का बच्चा है। चीनी लेने पड़ोस में गई थी, लड़के उठा ले गएकहानी शुरू होती है 13 फरवरी से। गुड़िया घर के लिए चीनी लेने दुकान पर जा रही थी। दुकान घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर थी। दूरी भी कम थी, वहां कोई डर भी नहीं था। लोग भी एक-दूसरे को जानते थे। फिर भी गुड़िया एक घंटे तक घर नहीं लौटी, क्योंकि रास्ते से ही 5 लड़के उसे जबरदस्ती उठाकर कब्रिस्तान ले गए। गैंगरेप किया और उसे तड़पता हुआ छोड़कर भाग गए। घंटेभर से ज्यादा हो गया। गुड़िया घर वापस नहीं आई तो खोज...
बीकानेर थिएटर फेस्टिवलः पांच नाटकों के मंचन से साकार हुई रंग संस्कृति, बोहरा को अर्पित किया निर्मोही नाट्य सम्मान

बीकानेर थिएटर फेस्टिवलः पांच नाटकों के मंचन से साकार हुई रंग संस्कृति, बोहरा को अर्पित किया निर्मोही नाट्य सम्मान

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज बीकानेर।बीकानेर थिएटर फेस्टिवल के तीसरे दिन रविवार को पांच नाटकों का मंचन हुआ। इसकी शुरूआत बीकानेर के सुरेश आचार्य के निर्देशित नाटक ‘फिर ना मिलेगी जिंदगी’ से हुई। इस नाटक का मंचन हंशा गेस्ट हाउस में हुआ। रविवार को ही रेलवे ऑडिटोरियम में जयपुर के रवि चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित ‘आखिर इस मर्ज की दवा क्या है’, टाउन हॉल में जोधपुर के रमेश भाटी का ‘सफर’, रवीन्द्र रंगमंच पर बीकानेर के दिलीप सिंह द्वारा निर्देशित ‘कोर्ट मार्शल’ तथा टीएम ऑडिटोरियम में दिल्ली के श्याम कुमार द्वारा निर्देशित ‘कल्लू नाई एमबीबीएस’ का मंचन हुआ। आयोजन समिति के सदस्य हंसराज डागा ने बताया कि तीसरे दिन रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में दर्शकों ने इन नाटकों का लुत्फ उठाया। इस दौरान विभिन्न प्रदेशों की रंग संस्कृति बीकानेर के थिएटरों पर साकार हुई। रंगकर्मी अरुण व्यास, स्वाति व्यास और अमित तिवारी ने अ...
दूूसरा पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां  आमंत्रित

दूूसरा पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज बीकानेर।मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में गत वर्ष राजस्थानी वार्षिक पुरस्कारों की श्रृंखला प्रारंभ की गई थी। मुक्ति संस्था के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि राजस्थानी भाषा में राष्ट्रीय स्तर पर पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार प्रति वर्ष राजस्थानी कथाकारों को अर्पित किया जाता है। जोशी ने बताया की इस वर्ष दो पुरस्कार दिए जाएंगे पहला पुरस्कार राजस्थानी कथा साहित्य सृजन और दूसरा राजस्थानी महिला कथा सृजन पुरस्कार जो केवल महिलाओं को ही अर्पित किया जायेगा। जोशी ने बताया कि चयनित दोनो साहित्यकारों को पुरस्कार के तहत ग्यारह हजार रुपये, शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन-पत्र भेंट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित होगा। जोशी ने बताया कि वर्ष 2018 के बाद प्रकाशित राजस्...
पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत जन्म शताब्दी समारोह, 23 अक्टूबर को होगा व्याख्यान

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत जन्म शताब्दी समारोह, 23 अक्टूबर को होगा व्याख्यान

bikaner, home, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज बीकानेर।देश के उपराष्ट्रपति पद को सुशोभित कर चुके तथा राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे भैरोंसिंह शेखावत की 99 वीं जयंती ( 23 अक्तूबर 2022 , रविवार) को दोपहर 12.15 बजे रवींद्र रंगमंच, बीकानेर में मनाई जाएगी। जन्मशताब्दी वर्ष समारोह समिति के संयोजक भाजपा नेता सुरेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि 23 अक्टूबर ( जयंती दिवस ) से पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत का जन्म शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है। इस उपलक्ष्य में आयोजनों की श्रृंखला में यह प्रथम कार्यक्रम रखा गया है। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवानसिंह रोलसहबसर के सानिध्य में होने वाले जयंती समारोह में राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ "राजस्थान के लोकतांत्रिक विकास में भैरोसिंह शेखावत का योगदान" विषय पर व्याख्यान देंगे। बीकानेर सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और भाजपा राजस्थान के पूर...
थिएटर फेस्टिवल : सुखद आयोजन और सार्थक बन जाएगा

थिएटर फेस्टिवल : सुखद आयोजन और सार्थक बन जाएगा

bikaner, Editorial, rajasthan, मुख्य पृष्ठ, संपादकीय
संजय आचार्य वरुण कितना सुखद है कि हम अपनी सांस्कृतिक परम्पराओं के प्रति इस विषम दौर में भी संवेदनशील हैं। जीवन जिस दौर में सिर्फ अर्थ और पद के उद्देश्यों के इर्द-गिर्द घूम रहा है, व्यक्तिगत ऐष्णाएं व्यक्ति को उसके सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक धरातल से काट रही है, ऐसे में एक शहर के युवा महानगरीय महत्वाकांक्षाओं से विमुख रहते हुए कलाओं को महत्वपूर्ण मान रहे हैं और पूरे हर्षोल्लास से बीकानेर में थिएटर फेस्टिवल आज से नहीं बल्कि कई वर्षों से मना रहे हैं। महसूस हो रहा है कि मानवीय जीवन में स्पंदन अभी मौजूद है। अक्सर ऐसे आयोजन सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत औपचारिकताओं के रूप में ही सम्पन्न हुआ करते हैं, लेकिन भाग्यशाली है बीकानेर कि यहां के लोग कला परम्पराओं को अपनी व्यक्तिगत आवश्यकता और दायित्वों की सूची में सम्मिलित रखते हुए राजकीय अकादमिक अनुदानों की प्रतीक्षा के बगैर ऐसे कलानुष्ठानों के ...
Click to listen highlighted text!