Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

Tag: BikanerNews

किसान की मेहनत पर लगी आग, फसल जलकर नष्ट, लाखों रुपए का नुकसान

किसान की मेहनत पर लगी आग, फसल जलकर नष्ट, लाखों रुपए का नुकसान

bikaner, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज।बीकानेर: दिनेश खीचड़ के बड़े अरमां थे। दीपावली को लेकर उसने अपने खेत में पकी ग्वार की फसल को काटकर एक जगह ढेरी बनाई थी। ग्वार की फसल को लेकर उसने कई सपने संजोए थे। किंतु उनकी मेहनत व सपनों पर बीती रात आग ने पानी फेर दिया। लूणकरनसर के कांकड़वाला के चक एक सीएचडी स्थित खेत में जहां दिनेश ने ग्वार की फसल काटकर ढेरी के रूप में एकत्रित कर रखी थी। उसमें अचानक आग लग गई और सूखी ग्वार की फसल उसकी आंखों के सामने देखते ही देखते धूं-धूं कर जलने लगी। हालांकि आग व परिवार का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच आग पर काबू पानी का प्रयास भी किया, किंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्वार की फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। बता दें कि 14 बीघा जमीं पर उसने ग्वार की बिजाई की थी। अब सपने व अरमां पूरा करना तो दूर उधार लेकर फसल बिजाई का खर्चा भी चुकाना मुश्किल हो गया है। ...
रोटरी क्लब का राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह आज, जसोल , राजपुरोहित और बिजारणिया होंगे पुरस्कृत

रोटरी क्लब का राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह आज, जसोल , राजपुरोहित और बिजारणिया होंगे पुरस्कृत

bikaner, मुख्य पृष्ठ
लूणकनसर, अभिनव न्यूज। रोटरी क्लब बीकानेर का राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा पुरस्कार एवं सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को सार्दुलगंज के रोटरी भवन में प्रातः 10.30 बजे होगा। समारोह में इस वर्ष के राज्य स्तरीय ब्रज उर्मी राजस्थानी पद्य पुरस्कार से लूणकरणसर के राजूराम बिजारणियां को नवाज़ा जाएगा। वहीं कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार नाहर सिंह जसोल, जोधपुर और खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार शंकरसिंह राजपुरोहित,बीकानेरकी दिया जाएगा।रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय जस्टिस मदन गोपाल व्यास समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।पुरस्कार संयोजक रोटेरियन अरुण गुप्ता के अनुसार राजस्थानी कविता विधा में श्रेष्ठ सर्जन के लिए दिया जाने वाला 'ब्रज उर्मी' राजस...
भारत जोड़ो यात्रा में, राहुल संग गहलोत, बोले यात्रा से देश को एकता का संदेश

भारत जोड़ो यात्रा में, राहुल संग गहलोत, बोले यात्रा से देश को एकता का संदेश

rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज।बेल्लारी कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रैली को संबोधित किया और मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की पुरजोर शब्दों में आलोचना की। शनिवार को भारत जोङो यात्रा में शामिल होने कर्नाटक पहुंचे अशोक गहलोत ने बेल्लारी, कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ शामिल होकर रैली में भाग लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा की राहुल गांधी का जो संदेश है, आपस में भाईचारा हो सभी जातियों में, सभी वर्गों में, सभी धर्मों के अंदर, प्यार-मोहब्बत की हो, सद्भावना का माहौल बने, हिंसा का कोई स्थान नहीं हो, ये माहौल बनाने की आज आवश्यकता है, जिसके लिए राहुल गांधी निकल पड़े हैं और कारवां चल पड़ा है। राहुल गांधी इतिहास बनाने जा रहे हैं देश के अंदर, आजादी के बाद में इस प...
बीकानेर थिएटर फेस्टिवल: दूसरा दिन- मंचन, संवाद, विमोचन, बाल मन ने सीखे अभिनय के गुर

बीकानेर थिएटर फेस्टिवल: दूसरा दिन- मंचन, संवाद, विमोचन, बाल मन ने सीखे अभिनय के गुर

bikaner, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज बीकानेर।बीकानेर थिएटर फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को रंग उत्साह चरम पर रहा। पांच मंचों पर नाटकों का मंचन हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नंद किशोर आचार्य के साथ रंग संवाद और डॉ. चंचला पाठक के हिंदी काव्य संग्रह का विमोचन हुआ। फेस्टिवल के तीसरे दिन रविवार को भी पांच नाटक मंचित होंगे। वहीं जोधपुर के रंगकर्मी रमेश बोहरा को निर्मोही नाट्य सम्मान अर्पित किया जाएगा। आयोजन समिति सदस्य हंसराज डागा ने बताया कि शनिवार के नाटकों की शुरूआत हंशा गेस्ट हाउस में बीकानेर के सुधेश व्यास निर्देशित नाटक अंतर्नाद से हुई। इसी श्रृंखला में जम्मू के रंग निर्देशक रवीन्द्र शर्मा का नाटक ‘दोज़ख’ रेलवे ऑडिटोरियम में, चंडीगढ़ के वरुण शर्मा का ‘गगन दमामा बाज्यो’ टाउन हॉल में, दिल्ली के अरविंद सिंह का ‘रुदाली’ रवीन्द्र रंगमंच तथा मुंबई के फरीद अहमद का ‘चंदु की चाची’ टीएम ऑडिटोरियम मेमंचित किया गया। ...
गाड़ी की टक्कर से एक की मौत, रायसर मार्ग पर हुआ हादसा

गाड़ी की टक्कर से एक की मौत, रायसर मार्ग पर हुआ हादसा

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज।बीकानेर: जिले में रायसर मार्ग पर गफलत व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जगदीश जाट है। जो कि श्रीबालाजी थाना क्षेत्र के सेवड़ी गांव का रहने वाला था। रायसर मार्ग पर कैम्पर गाड़ी चालक ने उसको टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस कैम्पर गाड़ी के नम्बरों के आधार पर अरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। ...
गोबर-गौमूत्र प्रसंस्करण प्रशिक्षण अभियान का हुआ आगाज

गोबर-गौमूत्र प्रसंस्करण प्रशिक्षण अभियान का हुआ आगाज

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज।बीकानेर: वेटरनरी विश्वविद्यालय में गोबर-गौमूत्र के जैविक उत्पादों के प्रसंस्करण प्रशिक्षण अभियान शनिवार को आयोजित किया गया। वेटरनरी विश्वविद्यालय और राजस्थान गौ-सेवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण अभियान में कृषि, पशुपालन व वेटरनरी विश्वविद्यालय के प्रभारी अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने कहा कि गोबर-गौमूत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से ना केवल पशुपालकों को आर्थिक लाभ मिलेगा अपितु इस तरह के कार्यक्रमों से पशुपालकों में गौ-पालन के प्रति रूझान बढ़ेगा। बीकानेर जिले में आयोजित इन प्रशिक्षणों से पूरे राज्य के लिए एक मॉडल एवं संदेश के रूप में कार्य करेगी। ग्रामीण महिलाओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागी बनाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामिण महिलांए इस कार्य से जुड़ सके। वेटरनरी विश्वविद्यालय के हेल्पलाईन के माध्...
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल: राज्य स्तरीय खेलों में हिस्सा लेने 112 खिलाड़ी रवाना

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल: राज्य स्तरीय खेलों में हिस्सा लेने 112 खिलाड़ी रवाना

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज बीकानेर।जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में भाग लेने वाले वाले 125 सदस्यीय दल के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य स्तरीय खेलों में जिला स्तरीय विजेता टीमों के 112 खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं दल प्रमुख के रूप में जिला खेल अधिकारी श्रवण भांभू, पुरुष खिलाड़ी प्रभारी बजरंग लाल जाट और महिला खिलाड़ी प्रभारी नाजना परवीन सहित दस टीमों के एक-एक प्रभारी भी रवाना हुए। ओलंपिक खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 से 19 अक्टूबर तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होंगी। इस दौरान जिला कलेक्टर ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि खेलों की ग्राम पंचायत स्तरीय स्पर्धाएं 29 अगस्त से चालू हुई तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 1 अक्तूबर तक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ...
तीसरे राजस्व दिवस के अवसर पर 18 कार्मिक सम्मानित

तीसरे राजस्व दिवस के अवसर पर 18 कार्मिक सम्मानित

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज बीकानेर।तीसरे राजस्व दिवस का जिला स्तरीय समारोह शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल थे। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 कार्मिकों को सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग का प्रत्येक कार्मिक और उसके द्वारा किया जाने वाला कार्य महत्वपूर्ण होता है। राजस्व कार्मिक आमजन के प्रत्येक पहलू से जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि पटवारी से लेकर जिला कलेक्टर तक को जनता पूरी आशा के साथ देखती है। ऐसे में विभाग के प्रत्येक कार्मिक अपने महत्व को समझते हुए कार्य करें। काश्तकारों की राजस्व से संबंधित प्रत्येक समस्या का समयबद्ध और नियम सम्मत समाधान राजस्व कार्मिकों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के लिए समय-समय पर प्रशासन गांवों के संग जैसे अभियान चलाती है। इन्ह...
राज्य स्तरीय बाल काव्य प्रतियोगिता: बालदिवस पर चयनित 10 बालकवियों को मिलेगा पंडित नेहरू बाल कवि सम्मान

राज्य स्तरीय बाल काव्य प्रतियोगिता: बालदिवस पर चयनित 10 बालकवियों को मिलेगा पंडित नेहरू बाल कवि सम्मान

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव टाइम्स बीकानेर।प्रदेश में नवसृजित पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी, जयपुर ने अपनी गतिविधियां प्रारंभ कर दी हैं। इसके तहत अकादमी राज्य स्तरीय बाल काव्य प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही हैं।अकादमी के अध्यक्ष इकराम राजस्थानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 16 वर्ष तक का कोई भी विद्यार्थी भाग ले सकेगा।चयनित दस बाल कवियों को काव्य पाठ के साथ प्रथम पंडित नेहरू बाल कवि सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस काव्य प्रतियोगिता का शीर्षक "मेरे सपनों का भारत"होगा।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अपनी स्वरचित कविता का गूगल फॉर्म के माध्यम से 3 मिनट का वीडियो बनाकर 31 अक्टूबर, 2022 को प्रातः 10:00 बजे तक pjnbsaonline@gmail.com मेल करना होगा। चयनित 10 कवियों को प्रथम राज्य स्तरीय बाल कवि सम्मेलन में काव्य पाठ का अवसर प्रदान किया जाएगा और उन्हें 5100/- की र...
भारत ने 7वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, मंधाना ने बनाए नाबाद 51 रन

भारत ने 7वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, मंधाना ने बनाए नाबाद 51 रन

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज।सिलहट: भारत ने सातवीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब जीत लिया है। शनिवार को खेले गाए फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के आगे श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन ही बना पाई। इनोका रनवेरा ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने तीन विकेट लिए। राजेश्वरी गायवाड और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बनाते हुए टारगेट हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने छक्का जमाकर टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाई। मंधाना 25 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर मंधाना के साथ नाबाद रहीं। श्रीलंका से 5वां फाइनल जी...
Click to listen highlighted text!