Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

Tag: बीकानेर

बीकानेर: गर्मी के कहर से एक मजदूर की हुई मौत

बीकानेर: गर्मी के कहर से एक मजदूर की हुई मौत

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच व्यास कॉलोनी क्षेत्र में मजदूरी करने वाले युवक की मौत हो गई। इस सम्बंध में व्यास कॉलोनी थाने में मृतक के छोटे भाई शाहीद खान निवासी जयुपर ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका बड़ा भाई साहील जो कि मजदूरी का कार्य करता था। 31 मई को दोपहर को उसको लू लगने के कारण तबीयत खराब हो गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ...
प्रदेश के इन जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट

प्रदेश के इन जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, नेटवर्क। प्रदेश में शनिवार देर शाम से ही तापमान में गिरावट शुरू हो गयी है। जिसके बाद आज रविवार को करीब एक दर्जन जिलों में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है साथ ही आंधी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केन्द्र जयपुर से जारी फोरकास्ट के मुताबिक, राज्य के 13 जिलों में रविवार को भी दोपहर बाद आंधी चलने के साथ बारिश होने का अलर्ट है। इसमें अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर शामिल है। वहीं 3 जून को सिस्टम् का प्रभाव अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक में देखने को मिलेगा, यहां आंधी-बारिश होने की संभावना है। 5 जून को पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर के एरिया में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। ...
बीकानेर: युवक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन…

बीकानेर: युवक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन…

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, बीकानेर। बीकानेर जिले के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके के सर्वादय बस्ती में रहने वाले एक युवक ने पुलिस ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अशोक पुत्र मदनलाल निवासी लालमदेसर जो पिछले दो सालों से रामकिशन कस्वां पुत्र केशराराम कस्वां निवासी विमला भवन के पीछे सर्वादय बस्ती के घर पर परचून की दुकान पर काम करता हूं। 21 मई को सुबह अचानक 10-12 पुलिस वाले गाड़ी भरकर रामकिशन कस्वां के घर पर आई उस समय मै तीसरी मंजिल की छत्त पर कुछ काम कर रहा था। उसी समय दो पुलिस वाले एक वर्दी पहने व दूसरा बिना वर्दी पहने आये आते ही डण्डों से मेरे साथ मारपीट करने लगे जिससे मेरे कमर व पैरों में डण्डों के निशान हो गये। मै पुलिस से बचने के लिए पडौस की छत पर चला गया लेकिन पुलिस वाले नही माने और मेरे पीछे पडौसी की छत पर आकर मारपीट करने लगे और कहा कि सीआई साहब ने कहा घर...
भाजपा नेता ओम आचार्य पंचतत्व में विलीन

भाजपा नेता ओम आचार्य पंचतत्व में विलीन

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, बीकानेर। बीकानेर भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामाह माने जाने वाले वरिष्ठ नेता ओम आचार्य आचार्य शमशान घाट में पंचतत्व में विलीन हो गए आचार्य के पार्थिव शरीर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की तरफ से पुष्प चक्र व शहर भाजपा संगठन द्वारा भाजपा का झंडा ओढ़ाकर आचार्य को श्रद्धांजलि दी गई भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आचार्य के अंतिम दर्शन किए भाजपा के तमाम नेताओं ने आचार्य को अंतिम विदाई दी केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दूरभाष पर परिवारजनों से बात कर ढांढस बंधाया और कहा ओम आचार्य तपस्वी और सच्चे साधक थे भाजपा अन्य पार्टियों के साथ मिलकर कई प्रदेशों में जो सरकार चला रही है, वह आचार्य जैसे लोगों की ही देन है उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक है आचार्य के परिवार के लिए यह दुख की घड़ी है ओम जी जीवन भर आदर्श ...
पांचवीं और आठवीं बोर्ड का रिजल्ट कल होगा जारी

पांचवीं और आठवीं बोर्ड का रिजल्ट कल होगा जारी

rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, नेटवर्क। राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूल से जुड़े करीब 27 लाख स्टूडेंट्स का पांचवीं और आठवीं कक्षा का रिजल्ट गुरुवार को आएगा। इस रिजल्ट के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को दसवीं का रिजल्ट है और इसके बाद गुरुवार को पांचवीं व आठवीं का रिजल्ट सामने आएगा। इसके साथ ही सत्र 2023-24 के रिजल्ट्स पूरे हो जाएंगे। बता दें कि आठवीं बोर्ड में इस बार राज्य के 12 लाख पचास हजार स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था, वहीं पांचवीं बोर्ड में 14 लाख 37 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे। दोनों का रिजल्ट तैयार करने के लिए शिक्षकों को तुरंत लगा दिया गया था। जिलों में मुल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। रिजल्ट तैयार होने के बाद नेशनल इंफोरमेशन सेंटर ने रिजल्ट को अंतिम रूप दिया। ...
सीकर-झुंझुनूं-लोहारू सादुलपुर ट्रेक पर रुक सकता है प्रयागराज-बीकानेर ट्रेन का संचालन, जानिए क्यों

सीकर-झुंझुनूं-लोहारू सादुलपुर ट्रेक पर रुक सकता है प्रयागराज-बीकानेर ट्रेन का संचालन, जानिए क्यों

bikaner, home, jaipur, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, नेटवर्क। रेलवे की ओर से प्रयागराज-बीकानेर ट्रेन के ट्रेक में बदलाव की कवायद की जा रही है। जिसका प्रस्ताव भी लिया जा चुका है। अगर प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो सादुलपुर क्षेत्र के लोगों को प्रयागराज बीकानेर की सुविधा से वंचित होना पड़ सकता है। सूत्रों के अनुसार सप्ताह में तीन दिन सीकर-झुंझुनूं लोहारू सादुलपुर के बीच चलने वाली प्रयागराज-बीकानेर ट्रेन का संचालन सातों दिन सीकर-फतेहपुर-चूरू के बीच करने पर विचार किया जा रहा है। जिसके लिए उच्च स्तर पर प्रस्ताव बनाया गया है। प्रस्ताव की मंजूरी के बाद सीकर-झुंझुनूं-लोहारू सादुलपुर रूट पर प्रयागराज-बीकानेर ट्रेन का संचालन बंद हो जाता है तो क्षेत्र सहित लुहारू के हजारों यात्रियों को परेशानी होगी। धार्मिक स्थल गोवर्धन, मथुरा, प्रागराज, कानपुर, आगरा समेत अन्य जगहों पर पहुंचने के लिए सादुलपुर से सीधी ट्रेन मिलनी मुश्किल हो जाएगी। जानकारी...
मकान में युवक फंदे से झूलता मिला, बदबू आने पर चला पता

मकान में युवक फंदे से झूलता मिला, बदबू आने पर चला पता

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, बीकानेर। मुक्ता प्रसाद नगर पुलिस थानान्तर्गत एक बन्द मकान से बदबू आ रही थी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जब मकान को खोला तो फांसी के फंदे पर एक व्यक्ति झूलता मिला। घर में वह अकेला ही था, उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ पीहर गई हुई थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीन-चार दिन पहले ही उसने सुसाइड कर लिया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुरा बस्ती गली नम्बर 09 स्थित चैन सिंह पुत्र हरिसिंह के घर से बदबू आ रही थी। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो खुद चैन सिंह फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। उस वक्त घर में कोई नहीं था। चैन सिंह घर में अकेला था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ पीहर गई हुई थी। पुलिस के मुताबिक शव तीन-चार दिन पुराना है। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर मोर्चरी में रखवाया है। ...
300 किलोग्राम घी किया सीज,लिए 12 नमूने शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान

300 किलोग्राम घी किया सीज,लिए 12 नमूने शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण इकबाल खान तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डाक्टर मोहित सिंह तंवर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मैसर्स अग्रवंशी, मैसर्स मगनी राम भीखम चंद, मैसर्स डेयरी रामजी, मैसर्स मारवाड़ पनीर उद्योग, मैसर्स रामा मोदी पर निरीक्षण एवं नमुनीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मैसर्स मगनी राम भीखम चंद की फर्म पर बिना लेबल के 15 किलो वजनी 20 पीपे रखे थे जिनमे से नमूना लेने के पश्चात शेष लगभग 300 किलोग्राम घी को सीज किया गया। इसके अलावा मावा मिठाई, पनीर, गुलाब जामुन, घी, दूध, दही आदि के कुल 12 नमूने लिए गए जिन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप...
काव्य रंगत-शब्द संगत का आगाज 25 को

काव्य रंगत-शब्द संगत का आगाज 25 को

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ, साहित्य
अभिनव न्यूज, बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान और राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा नगर की समृद्ध काव्य परंपरा को नव आयाम देने के संदर्भ में काव्य विधा पर केन्द्रित मासिक श्रृंखला ‘काव्य रंगत-शब्द संगत’ का आयोजन प्रारंभ किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने बताया कि भाषायी भाईचारे एवं समन्वय के साथ नगर की हिन्दी, उर्दू और राजस्थानी काव्य धारा को नए आयाम एवं नव ऊंचाईयां मिले, इसी सकारात्मक नव पहल के तहत मई 2024 से उक्त प्रयोजन हेतु आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के समन्वयक शिक्षाविद् एवं कवि संजय सांखला ने बताया कि इस माह का आयोजन आगामी 25 मई 2024 वार शनिवार को सांय 6 बजे नत्थूसर गेट बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में रखा गया है। इस प्रथम आयोजन में धरती, जमीन, पृथ्वी, को केन्द्र में लेकर रखा गया है। इसी को लेकर कवि शायर अपनी नव रचना का वाचन करेंगे। कार्यक्रम प्रभारी ...
रविन्द्र सिंह भाटी पहुंचे बीकानेर, स्वागत में उमड़े समर्थक

रविन्द्र सिंह भाटी पहुंचे बीकानेर, स्वागत में उमड़े समर्थक

rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, नेटवर्क। बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी आज बीकानेर पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों में भाटी के साथ सेल्फी लेने की होड़ नजर आई। जानकारी के अनुसार रविन्द्र सिंह भाटी बज्जू खालसा के सेवड़ा गांंव में आयोजित स्व. जितेन्द्र सिंह भाटी सेवड़ा की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए आए। इससे पहले बीकानेर में उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। ...
Click to listen highlighted text!