
कपिल मुनि जी सरोवर का होगा कायाकल्प,बीस करोड़ होंगे व्यय,स्वीकृति जारी
अभिनव न्यूजबीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने श्रीकोलायत के कपिल सरोवर के सौंदर्यकरण के लिए बनाई जा रही डीपीआर के लिए गुरुवार को सरोवर परिसर में स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि श्रीकोलायत का कपिल सरोवर जन-जन की आस्था का केंद्र है। यहां देश भर से श्रद्धालू आते हैं। उन्होंने कहा कि पुष्कर और कुरुक्षेत्र की तर्ज पर इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
उन्होंने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा में बीस करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत सरोवर के सौंदर्यीकरण पर 15 करोड़ तथा आईजीएनपी की नहर से पाइप लाइन द्वारा पानी यहां तक पहुंचाने के लिए 5 करोड रुपए व्यय होंगे। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण के इन कार्यों के लिए कस्बेवासियों के सुझावों के आधार पर डीपीआ...