Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

Tag: ओम आचार्य

एक जमाने में बीकानेर भाजपा का चेहरा माने जाते थे।ओमजी

एक जमाने में बीकानेर भाजपा का चेहरा माने जाते थे।ओमजी

bikaner, Politics, rajasthan, राजनीति, संपादकीय
● संजय आचार्य वरुण बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी की पहली ईंट रखने वाले चुनिन्दा लोगों में से एक वरिष्ठ नेता एडवोकेट ओम आचार्य का गुरुवार की शाम को निधन हो गया। बीकानेर की जनता के बीच 'ओमजी' नाम से लोकप्रिय एडवोकेट ओम आचार्य एक जमाने में बीकानेर भाजपा का चेहरा माने जाते थे। उन्होंने उस दौर में भाजपा का झण्डा थामा था, जिस दौर में लोग भाजपा को पूरी तरह जानते तक नहीं थे। उन्होंने दो बार विधानसभा और एक बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव तो उन्होंने पार्टी के दबाव में लड़ा था। बीकानेर के परकोटे के पुष्करणा ब्राह्मण होने के बावजूद ओमजी ने उस समय के विशाल बीकानेर लोकसभा क्षेत्र मे भाजपा की सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई थी। एडवोकेट ओम आचार्य और मक्खन जोशी जैसे नेता बीकानेर को मिले, लेकिन बीकानेर की जनता उन्हें समय रहते पहचान नहीं पाई। ओमजी कुशल वक्ता और बेहतरीन संगठक थे। आज भाजपा अगर...
Click to listen highlighted text!