
शर्मनाक! 12 साल के बच्चे को पहले पीटा फिर उतरवाए कपड़े, धार्मिक नारे भी लगवाए
अभिनव न्यूज।मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 12 साल के लड़के को ना सिर्फ कपड़े उतरवाकर पीटा गया, बल्कि उससे धार्मिक नारे लगाने के लिए भी मजबूर किया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी जो नाबालिग है और पीड़ित का जानने वाला है, को हिरासत में ले लिया गया है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
धार्मिक नारे लगाने के लिए मजबूर किया
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित स्टार स्क्वायर के पास खेल रहा था जब एक आरोपी उसके पास आया और उसे दूसरी जगह ले गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि महालक्ष्मी नगर इलाके में एक फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर एक और लड़का उनके साथ हो लिया। दोनों ने उसे धार्मिक नारे लगाने के लिए मजबूर किया। उन्होंने उसे पीटा और उसके कपड़े ...