सरस डेयरी में रात 1 बजे पकड़ा गया मिलावटी दूध…
अभिनव न्यूज
अलवर | सरस डेयरी में रात डेढ़ बजे 54 सौ मिलावटी दूध पकड़ा। जिसे रविवार सुबह नाले में बहाया गया। यह दूध बहरोड़ क्षेत्र से लाया गया। दूध लाने वाले ट्रांसपोटर्स ने अक्स्ट्रा फेट बढ़ाने के लिए मिलावट की थी। रात 1 बजे दूध का सैंपल लिया गया। जो तय मानक पर खरा नहीं उतरा। विजिलेंस टीम ने करीब 100 KM तक पीछा कर इस खेल काे पकड़ा है। पीछे करते समय ट्रांसपोटर्स को मिलावट करते हुए देखा भी गया। इसके बाद जब टैंकर सरस प्लांट में आया तो रात 1 बजे सैंपल लिया गया। सुबह सरस डेयरी के चयैरमन विश्राम गुर्जर ने पूरे दूध को नाले में फेंकवा दिया। अब सम्बंधित ठेकेदार पर पेनल्टी सहित अन्य कार्यवाही हाोगी।
रोज 1 लाख लीटर दूध
अलवर सरस डेयरी में रोजाना करीब 1 लाख लीटर दूध आता है। बीच मेंयह दूध कम हो गया था। लेकिन नए चेयरमैन विश्राम गुर्जर के आने के बाद पशुपालकों के लिए दूध के दाम 5 रुपए प्रति लीटर ...