Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

5 जून को बदलेगी शनि की चाल:कुंभ राशि में होगा वक्री, मकर और कुंभ सहित पांच राशियों को हो सकती है सेहत संबंधी परेशानी

अभिनव टाइम्स |5 जून को शनि, कुंभ राशि में वक्री हो जाएगा। जिससे मेष, कन्या और धनु राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। वहीं, वृष, मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों के लिए सामान्य समय रहेगा। इनके अलावा कर्क, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। वहीं, टेढ़ी चाल चलते हुए शनि 12 जुलाई को मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस कारण फिर से मिथुन राशि पर शनि की ढय्या और मकर, कुंभ पर साढ़ेसाती शुरू होने से इन लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शनि का शुभ-अशुभ असर नौकरी, बिजनेस और सेहत पर दिखेगा। साथ ही कानून और राजनीति से जुड़े लोगों को ये ग्रह खासतौर से प्रभावित करेगा।

12 राशियों पर कुछ ऐसा रहेगा शनि का असर (ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र, पुरी)

मेष: नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। रुकावटें दूर हो सकती हैं। सेहत के मामले में समय अच्छा रहेगा। पुरानी परेशानियां दूर होंगी। बीमारियां खत्म हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में भी फायदा मिलने के योग हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। इस मामले में दौड़भाग भी हो सकती है।

वृष: समय सामान्य रहेगा। लंबी यात्राएं हो सकती हैं। परेशानियां खत्म होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में अच्छे बदलाव हो सकते हैं। इनकम सोर्स सामान्य रहेंगे। नया बिजनेस शुरू हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ समय बीतेगा।

मिथुन: कामकाज समय पर पूरे होंगे। विवाद खत्म होने लगेंगे। दूर स्थानों की यात्रा हो सकती है। उनमें फायदा भी मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले निपट सकते हैं। सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा।

कर्क: आलस्य की वजह से जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए। कामकाज में देरी हो सकती है। हड्डियों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। सेहत पर पैसा खर्च होने के योग बन रहे हैं।

सिंह: धन संबंधी मामलों मे सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। जॉब और बिजनेस में मेहनत ज्यादा हो सकती है, लेकिन मेहनत का फायदा और तरक्की भी मिल सकती है। सेहत के मामले में संभलकर रहना होगा। गुप्त शत्रुओं के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।

कन्या: व्यवसाय व यश में वृद्धि होगी। नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं तो सोच-समझकर ही कुछ करें। माता-पिता की सेहत को लेकर समय सामान्य रहेगा।

तुला: बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं। लंबी दूरी की यात्राओं का योग है। बिजनेस के मामलों में नई योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। माता या भाई-बहनों से मतभेद होने की संभावना है। पेट और स्किन से जुड़े रोग हो सकते हैं।

वृश्चिक: कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। मांगलिक कामों में खर्चा होने की संभावना है। सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। नौकरी और बिजनेस में नुकसान हो सकता है। धन हानि के भी योग बन रहे हैं।

धनु: आर्थिक स्थिति में फायदा हो सकता है। आ सकते हैं। कोई भी काम शुरू करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। आर्थिक मामलों में पिता से मदद मिल सकती है। जमीन, जायदाद के मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। यात्राओं में भी रुकावटें आ सकती हैं। नौकरी और बिजनेस के कामकाज में देरी हो सकती है।

मकर: सेहत बिगड़ सकती है। लीवर और हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। दूर स्थान की यात्राएं होंगी। नई जगह पर रहने के योग बनेंगे। बिजनेस में सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। रोजमर्रा के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। विवाद होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ: सेहत के मामले में समय ठीक नहीं है। हड्डियों से संबंधित परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। सोच-समझकर बोलें। फालतू खर्चा होने की संभावना है। बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। अपने मन की बात या कोई खास प्लानिंग किसी से शेयर न करें। अनुभवी की सलाह लेकर ही काम करें।

मीन: कामकाज में बदलाव हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानी भी रहेगी। नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो इससे जुड़े जरूरी काम निपटा लें। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। कार्यस्थल पर सहयोग नहीं मिल पाएगा। बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। आपकी निर्णय क्षमता में कमी आ सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए भी समय अच्छा नहीं है।

Click to listen highlighted text!