Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Monday, April 21

सेनेटाइजर में लगाई आग:2 मासूम बच्चियां झुलसी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

अभिनव न्यूज।
चूरू: कोरोना काल में खूब उपयोग में आये सेनेटाइजर में भी क्या आग लग सकती है। कुछ इसी प्रकार का मामला सामने आया है। जहां सेनेटाजर में आग लग गई और आग में दो बच्चियां झुलस गई। इन दोनों बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया। जहां इनका इलाज किया जा रहा है। मामला चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के मेहरी गांव का है तथा आग में झुलसने वाली 5 साल की दीपिका पुत्री धन्नेसिंह व प्रभा है। अपने आप में यह पहला मामला है जब सेनेटाइजर में आग लगी है।

ऐसे लगी सेनेटाइजर में आग
सरोज कंवर ने बताया कि उसकी बेटी दीपिका और भतीजी प्रभा खेल रहे थे। उसी दौरान किसी एक बच्चा घर के कमरे में रखा सेनेटाइजर ले आया। जिसको बच्चों ने मिट्टी में मिला दिया और घर में जल रहे चूल्हे में किसी ने चिंगारी लाकर मिट्टी पर डाल दी। जिससे दीपिका का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। इसके अलावा प्रभा के गला, गर्दन और कान बुरी तरह झुलस गए।

Click to listen highlighted text!