Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

बीकानेर में रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल समाप्त

अभिनव न्यूज, नेटवर्क। सुप्रीम कोर्ट की अपील पर रेजीडेंट डॉक्टर्स ने अपनी हड़ताल पूरी तरह से समाप्त कर दी है। एक दिन पहले इमरजेंसी सेवाएं बहाल कर दी गई थी, लेकिन अब शुक्रवार सुबह से वार्ड और अन्य मेडिकल विभागों में भी रेजीडेंट डॉक्टर्स पहुंच गए हैं। ऐसे में पीबीएम अस्पताल में रुके हुए ऑपरेशन फिर से शुरू हो सकेंगे। कोलकाता में एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में देशव्यापी आंदोलन के चलते बीकानेर में भी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।

कुछ दिन पहले ही इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी गई। जिससे सरकार पर दबाव बना। इस बीच अब सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर्स से अपील की है कि वो अपना काम जारी रखें ओर जल्दी ही उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। ऐसे में देशभर में रेजीडेंट डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। बीकानेर रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत यादव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की अपील और आम जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए हड़ताल समाप्त कर दी गई है। गुरुवार रात से ही रेजीडेंट काम पर लौट आए थे, शुक्रवार सुबह सभी वार्ड और डिपार्टमेंट में रेजीडेंट डॉक्टर्स अपना काम संभाल रहे हैं।

Click to listen highlighted text!