Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

RBSE 10वीं-12वीं के एग्जाम सम्पन्न:2.32 करोड़ आंसर बुक को जांचेंगे 30 हजार टीचर , 21 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स

अभिनव न्यूज
अजमेर।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं के 21 लाख से अधिक परीक्षार्थियों की एक करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांचने में प्रदेश के 30 हजार से अधिक शिक्षक लगे हैं। बोर्ड का फोकस अब परीक्षाओं के परिणाम पर ही रहेगा बोर्ड ने केंद्रीय मूल्यांकन का दायरा भी बढ़ाया है। इस बार प्रदेश के 23 जिलों में यह काम हो रहा है। परिणाम जल्द घोषित करने पर फोकस है। पिछले साल तक करीब 25 हजार शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते थे। करीब 5 हजार और शिक्षकों को लगाया गया है।

बोर्ड की वर्ष 2023 की परीक्षाओं के लिए कुल 21 लाख 10 हजार 569 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए। जिन्होंने राज्य के 6098 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दीइनमें 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स 10वीं कक्षा के और 10 लाख से ही अधिक स्टूडेंट्स 12वीं कक्षा के हैं। कक्षा 10वीं में एक स्टूडेंट के छह विषय और कक्षा 12वीं में एक परीक्षार्थी के पांच विषय के पेपर हुए 2 करोड़ 32 लाख 16 हजार 259 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराई जा रही है।

एक शिक्षक को औसत 700 कॉपियां

बोर्ड की इस वर्ष 2 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं को 30 हजार शिक्षकों में डिवाइड किया जाए तो औसतन एक शिक्षक को 700 कॉपियां जांचने का टारगेट मिला है।

केंद्रीय मूल्यांकन की ओर बढ़ रहा है बोर्ड

केंद्रीय मूल्यांकन के लिए 23 जिलों में काम कराया जा रहा हैएक ही जगह शिक्षक बैठ कर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगे हैं। आगे के सालों में बोर्ड इन केंद्रों की संख्या और बढ़ा सकता है। केंद्रीय मूल्यांकन के लिए शिक्षक 10 से शाम 5 बजे तक एक ही स्थान पर उत्तर पुस्तिकाएं जांच रहे हैप्रतिदिन एक शिक्षक 30 पुस्तकों का मूल्यांकन कर रहा है।

Click to listen highlighted text!