Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

पुरोहित बने विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष

विप्र फाउंडेशन जोन वन बी.बीकानेर शहर की युवा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विफा प्रदेशाध्यक्ष गोपालकृष्ण तिवाड़ी ने बताया कि युवा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ.रवि शर्मा की सहमति,जोन प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक पारीक व प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित की अनुमति पर वर्ष 2022-24 के लिए सर्वसम्मति से राष्ट्रीय संरक्षक मधु आचार्य जी के सानिध्य में शहर अध्यक्ष के नाते सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित को मनोयन पत्र देकर विधिवत सांगठनिक घोषणा की। एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित के विप्र जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद अनेक सामाजिक संगठनों,स्नेहजनों और मूंधड़ा चौक निवासियों ने खुशी प्रकट की है। एडवोकेट पुरोहित लम्बे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। अनेक संस्थाओं के माध्यम से उन्होंने ब्राह्मण समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके मनोनयन से युवा में खासा उत्साह है।

Click to listen highlighted text!