Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या:​​​​​​​मानसा में मारीं गोलियां..

मानसा में AK-47 से गोलियां दागीं; गैंगस्टर लॉरेंस के कनाडा में बैठे साथी गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेवारी |

अभिनव टाइम्स | मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। उन पर मानसा के गांव जवाहरके में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में मूसेवाला की जान चली गई और उनके 2 साथी जख्मी हुए हैं। पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी।

मूसेवाला को गैंगस्टरों से धमकी मिल रही थी। जिसमें लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या के पीछे गैंगस्टर्स का हाथ हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

मूसेवाला के पास पहले 8 से 10 गनमैन थे। मान सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। सूचना के अनुसार सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। उसी दौरान काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की है। घर से करीब 5 किमी दूर जाने पर ही मूसेवाला को गोलियां मार दी गई। मूसेवाला खुद थार गाड़ी ड्राइव कर रहे थे।

कांग्रेस के टिकट पर विजय सिंगला के खिलाफ लड़ा था चुनाव
सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव लड़ा था। मूसेवाला हार गए थे और उन्हें हराने वाले विजय सिंगला राज्य के सेहत मंत्री बने थे। हाल ही में CM भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें पद से बर्खास्त किया था।

कल ही वकील को फोन कर बताया था खतरा
सिद्धू मूसेवाला ने कल ही अपने वकील से बात की थी। जिसमें उन्होंने जान का खतरा बताया था। मूसेवाला ने कहा था कि पंजाब सरकार ने अचानक बिना कोई नोटिस दिए उनकी सुरक्षा घटा दी है। ऐसे में इसके लिए कोई दूसरा इंतजाम करना होगा।

भगवंत मान बोले- बख्शे नहीं जाएंगे हत्यारे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला के हत्या पर शोक जताया है। उन्होंने कहा- हत्यारों की तलाश की जा रही है। हत्या से मैं काफी दुखी हूं। हमलावर जो भी होंगे, बख्शे नहीं जाएंगे। मैं सबसे शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

Click to listen highlighted text!