Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

प्रियंका विश्नोई के परिजनों और समाज का धरना दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तक शव उठाने से इन्कार

अभिनव न्यूज, जोधपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी एस डी एम प्रियंका विश्नोई का बुधवार को अहमदाबाद में निधन हो गया। वे काफी समय से अस्पताल में भर्ती थी। उन्होंने मृत्यु से एक दो दिन पूर्व वसुंधरा अस्पताल पर साजिशन उनके उपचार में लापरवाही करने का आरोप लगाया था। गुरुवार सुबह उनका शव पोस्टमार्टम के लिए जोधपुर एम्स में लाया गया। जहां परिजनों और विश्नोई समाज ने प्रियंका विश्नोई को इंसाफ मिलने तक शव उठाने से मना कर दिया है। जोधपुर में विश्नोई व अन्य समाजों के लोग वसुंधरा अस्पताल के दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रशासन और धरनार्थियों की वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है। एस डी एम प्रियंका विश्नोई तकरीबन पन्द्रह- बीस दिन पूर्व बच्चेदानी में गांठ के इलाज के लिए वसुंधरा अस्पताल में भर्ती हुई थी। आपरेशन के बाद उन्हें होश नहीं आया और उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई। प्रियंका विश्नोई के ससुर ने जोधपुर के कलक्टर को पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर प्रियंका विश्नोई को अहमदाबाद रैफर कर दिया गया जहां 18 सितम्बर को उनका निधन हो गया। पुलिस प्रशासन ने अभी तक कोई एफ आई आर दर्ज नहीं की है। विश्नोई समाज ने दोषियों को सजा देने की मांग की है।

Click to listen highlighted text!