Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

बीकानेर का गौरव: पर्वतारोही सुषमा बिस्सा व ग्रुप का राष्ट्रपति ने किया अभिनंदन

अभिनव टाइम्स बीकानेर | फिट @ फिफ्टी + टीम द्वारा दुर्गम पर्वतारोहण कर सफलता हासिल करने की साहसिक उपलब्धि पर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने पर टीम की सभी सदस्याओं का स्वागत

और अभिनंदन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में किया गया। एवरेस्ट विजेता बच्छेद्री पाल के संयोजन में आयोजित इस अभियान में बीकानेर की साहसी पर्वतारोही डा. सुषमा बिस्सा शामिल थी। उल्लेखनीय है कि अभियान के आंरभ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीम को शुभकामना देते हुए पत्र लिख कर अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी थी। वहीं इससे पूर्व होटल ताज पैलेस में श्रम व

रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ ही मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेलमंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बीकानेर सासंद मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी टीम से मुलाकात कर अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी थी। उल्लेखनीय है कि इस साहसिक अभियान में 50 वर्ष से ऊपर आयु की पर्वतारोही महिलाएं ही शामिल रही।

Click to listen highlighted text!