Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

गोवर्द्धन सिंह को लेकर बीकानेर पहुंची पुलिस:

विभिन्न मामलों में जयपुर में गिरफ्तार RTI एक्टिविस्ट गोवर्द्धन सिंह के बीकानेर स्थित घर और ससुराल में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। गोवर्द्धन सिंह को पैदल उसके घर और ससुराल तक ले जाया गया, जबकि बड़ी संख्या में पुलिस गाड़ियां साथ चल रही थी। बीकानेर पुलिस का दावा है कि ये सर्च अभियान जयपुर पुलिस ने किया है, जिसमें बीकानेर में दर्ज मामलों की जांच अभी नहीं हुई है।

जयपुर में दर्ज मामलों में RTI एक्टिविस्ट गोवर्द्धन सिंह को बीकानेर लाया गया है। यहां उसके घर और ससुराल दोनों जगह पड़ताल की गई। गोवर्द्धन सिंह के साथ उसके सर्वोदय बस्ती स्थित पुलिस पहुंची। उसे नया शहर थाने से सर्वोदय बस्ती तक पैदल लाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान उसके आगे पीछे तैनात रहे। दो जवानों ने दोनों हाथ पकड़ रखे थे जबकि सीओ सिटी दीपचंद सबसे आगे चल रहे थे। पुलिस कॉन्स्टेबल के पीछे पुलिस गाड़ियों का लवाजमा लगा रहा। गोवर्द्धन सिंह के घर और ससुराल से पुलिस को क्या मिला? इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस ने यहां से कागजात सहित कुछ सामान अपने कब्जे में लिया है। इन कागजों के आधार पर ही आगे की जांच की जाएगी। उधर, गोवर्द्धन सिंह पर दो दिन पहले ही बीकानेर के नया शहर थाने में एक मामला भी दर्ज किया गया।

Click to listen highlighted text!