Phalodi : वंदे गंगा जल संरक्षण जन सेवा अभियान” के तहत फलौदी जिले में मीडिया फ़ील्ड विजिट का आयोजन

PHALODI

जयपुर, 6 जून। “वंदे गंगा जल संरक्षण जन सेवा अभियान” के तहत शुक्रवार को फलौदी जिले में मीडिया फ़ील्ड विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के पत्रकारों ने पर्यावरण व जल संरक्षण के तहत विकसित कार्यों का भ्रमण करते हुए जानकारी जुटाई। 

लोहावट क्षेत्र में साथरी हिरण उद्यान व हरखोलाई नाड़ी भ्रमण—

फील्ड विजिट की शुरुआत लोहावट क्षेत्र से हुई, जहां साथरी हिरण उद्यान में पत्रकारों ने वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण के कार्यों को देखा। क्षेत्र में स्थानीय प्रजातियों के वृक्षारोपण के साथ-साथ जल स्रोतों का संरक्षण कर वन्यजीवों के लिए सुरक्षित आवास विकसित किया गया है।

इसके पश्चात हरखोलाई नाड़ी का भ्रमण करते हुए जल स्रोतों के पुनर्जीवन, नाड़ी-तालाबों के गहरीकरण, पर्यावरण संरक्षण उपायों एवं जन सहभागिता से संचालित अभियानों की विस्तृत जानकारी दी गई। नाड़ी पर निर्जला एकादशी पर महिलाएं गीत गाते हुए विधिवत पूजा कर रही थी। पत्रकारों ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर अभियान के सकारात्मक प्रभावों का फीडबैक भी प्राप्त किया। 

देचू क्षेत्र में सांस्कृतिक व जल संरक्षण स्थलों का भ्रमण—

इसके बाद पत्रकारों ने देचू क्षेत्र स्थित कोलू पाबूजी मंदिर परिसर एवं पैनोरमा स्थल का अवलोकन किया। यह स्थल न केवल सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इन स्थलों पर जल संरक्षण एवं जनसहभागिता के तहत किए गए कार्य भी उल्लेखनीय हैं। इन स्थलों पर जल संरक्षण, हरित आवरण संवर्धन एवं सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *