Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Monday, April 21

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर निकाली जा रही झांकी पहुंची बुधरो की ढाणी

अभिनव न्यूज
बीकानेर:
देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अभिन्न अंग रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वी जयंती समारोह के तहत दिल्ली से निकली झांकी पहुची बुधरो की ढाणी, नोखा गांव पहुंची झांकी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के बारे में पोस्टर एवं फोटो द्वारा जानकारी दी गई वृत्तचित्र के माध्यम से नेता जी के जन्म से लेकर आजाद हिंद फौज की स्थापना एवं भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सहयोग की रोचक तरीके से पूर्ण जानकारी

दी गई झांकी के पर्यवेक्षक संचालक दत्ता अशोक डाहलें ने बताया कि केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से देश के तीन अंचल मैं इस तरह का सिंहावलोकन किया जा रहा है प्रदर्शनी एवं वृत चित्र को छात्रों के साथ-साथ ग्राम वासियों ने भी देखा रा उ प्रा वि बुधरो की ढाणी के संस्था प्रधान विजय कुमार शर्मा ने बताया कि दत्ता एवं उनकी टीम द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है वृत्तचित्र के माध्यम से राष्ट्र प्रेम एवं कौमी एकता की अलख जगाई जा रही है ग्राम वासियों ने टीम का आभार व्यक्त किया शाला के अध्यापक हुकम चंद ,मोडाराम गोदारा, मनीष कुमार शर्मा, चुन्नी कुमारी ,गायत्री भादू एवं स्थानीय निवासी हनुमाना राम सियाग ने इस प्रयास को उत्तम बताया व विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम हेतु प्रेरित किया
इस दौरान देश के स्वतंत्रता आंदोलन में बोस के जीवनी से लोगो ने ली प्रेरणा झांकी *के पर्यवेक्षक संचालनकर्ता दत्ता अशोक डहाळे जानकारी दी

Click to listen highlighted text!