Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Sunday, April 20

कंपनी में जॉब के नाम पर 33 लाख हड़पने का आरोप

अभिनव न्यूज, बीकानेर। कंपनी में जॉब लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में भाटोकी टंकी के पास रहने वाले कन्हैयालाल ने पुखराज सोनी,कपिल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 13 मार्च 2025 से 16 अप्रैल 2025 के बीच दावा की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे कंपनी में जॉब लगाने का झांसा दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उससे 27 लाख व 6 लाख रूपए हड़प लिए। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने उससे 33 लाख रूपए हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी अमित स्वामी को सौंपी है।

Click to listen highlighted text!