Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

संगीत व्याख्याता सीमा भट्ट का निधन

अभिनव न्यूज बीकानेर। कार्टूनिस्ट अनूप गोस्वामी की धर्मपत्नी बिन्नानी कन्या महाविद्यालय की संगीत व्याख्याता श्रीमति सीमा भट्ट का निधन गुरूवार को हो गया है। जानकारी के अनुसार ह्रदय गति रुक जाने से उनका निधन हुआ। सीमा भट्ट ने बिन्नानी कॉलेज में संगीत व्याख्याता के रूप में छात्राओं को बीए म्यूजिक विषय कंठ संगीत (गायन) राग रागिनी के पाठ्यक्रम का ज्ञान करवाते हुए संगीत परंपरा को समृद्ध करने में अपना योगदान दिया। उनके आकस्मिक निधन पर अनेक गणमान्यजनो ने शोक व्यक्त किया है।

Click to listen highlighted text!