Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

जेब में रखा मोबाइल फटा, युवक झुलसा, अस्पताल में भर्ती

अभिनव टाइम्स.चूरू । युवक की पेंट की जेब में रखा मोबाइल शुक्रवार को फट गया। इस हादसे में युवक का पैर बुरी तरह से झुलस गया। उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला चूरू की वार्ड 25 का है। घायल आशिक ने बताया कि उसके पास एमआई नोट 7 मोबाइल था। जिसको उसने शुक्रवार सुबह 3 बजे चार्ज पर लगाया था। जिसको सुबह 6 बजे वापस निकाल लिया। सुबह के समय उसने थोड़ी देर मोबाइल पर गाने चलाए। इसके बाद मोबाइल को जेब में डालकर मजदूरी पर जाने के लिए घर से निकला था। उसी दौरान उसकी जेब में धमाका हुआ और जेब में आग लग गई। आग लगने से उसका पैर झुलस गया। उसने जेब से तुरंत मोबाइल निकाल कर फेंक दिया।

Click to listen highlighted text!