Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

मास्टरमाइंड आनंदपाल, चचेरा भाई गिरफ्तार: इंग्लैंड पढ़ने जाना था, गुन्नू का अपहरण कर मांगे 50 लाख

अभिनव टाइम्स.सीकर। नाै साल के बच्चे गन्नू का अपहरण कर 50 लाख की फिराैती मांगने वाले 2 चचेरे भाइयों काे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मास्टरमाइंड आनंदपाल गढ़वाल (30) निवासी गुमाना का बास है। वह इंग्लैंड में टीचर की पढ़ाई कर बड़ा आदमी बनना चाहता था।

उसने इंग्लैंड के काॅलेज में फीस के 8 लाख रु. 2 माह पहले भरे थे। 10 से 15 लाख रु. कर्ज हाेने पर अपहरण की साजिश रची। उसने महावीर हुड्‌डा की एपीएस स्कूल से पढ़ाई की थी इसलिए पता था कि इनके पास पैसा है और कैसे भाग सकते हैं। दूसरा आरोपी ट्रैक्टर चालक सुनील गढ़वाल है। वह 12वीं पास है। एक संदिग्ध को पकड़ा गया है, जिसने सिम व मोबाइल उपलब्ध कराए थे।

हरियाणा भाग रहे थे, घिरे तो 30 बार रास्ता बदला
दोनों आरोपियों ने 29 सितंबर को नेछवा क्षेत्र से बोलेरो चुराई थी। अपहरण के लिए दो दिन रैकी की। सुनील पर पहले से चोरी, हादसा करने का केस दर्ज है। दोनों अपहरण कर हरियाणा भाग रहे थे। घिरने पर 30 बार रास्ते बदले। लेकिन नहीं निकल पाए।

Click to listen highlighted text!