Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

दो साल बाद आज से मारवाड़ फेस्टिवल की शुरुआत: मूंछ और साफा प्रतियोगिता का होगा आयोजन

अभिनव टाइम्स.जोधपुर। देशभर में मशहूर मारवाड़ फेस्टिवल दो साल बाद शनिवार से शुरू होने जा रहा है। कोरोना की वजह से दो साल बाद दोबारा इसकी शुरुआत होने जा रही है। जोधपुर के अलावा ओसियां में भी इसका आयोजन किया जाएगा। मारवाड़ की कला संस्कृति के साथ-साथ इस आयोजन में कैमल टेटू, साफा बांध प्रतियोगिता, मूंछ प्रतियोगिता आदि आयोजित होगी। इस उत्सव का आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग तथा जोधपुर जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आयोजन को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा ली।

पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक डॉ. सरिता फिड़ौदा ने मारवाड़ उत्सव की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मारवाड़ उत्सव की शुरुआत 8 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 6 बजे मेहरानगढ़ फोर्ट के जयपोल से होगी। सुबह 6.30 बजे जयपोल से क्लॉक टॉवर वाया जूनी धान मण्डी हैरिटेज वॉक होगी। सुबह 7.30 बजे क्लॉक टॉवर से उत्सव शोभायात्रा निकलेगी, जो नई सड़क होते हुए राजकीय उम्मेद स्टेडियम पहुंचेगी।

राजकीय उम्मेद स्टेडियम में प्रातः 8.30 बजे सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) द्वारा कैमल टैटू शो एवं सैन्य शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

इसके बाद उम्मेद स्टेडियम में ही पतंग प्रदर्शन एवं पतंगबाजी के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें बैंड प्रदर्शन, बैंड एवं साफा बांध प्रतियोगिता, मिस मारवाड़, मारवाड़ श्री, रस्साकशी, मटका दौड़ आदि कॉम्पिटिशन होंगे।

अशोक उद्यान में हस्तशिल्प प्रदर्शनी व सांस्कृतिक संध्या मारवाड़ उत्सव के अन्तर्गत सम्राट अशोक उद्यान में शनिवार को प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक हस्तशिल्प प्रदर्शनी तथा रात्रि 7.30 से 9.30 बजे तक सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें लोक कलाकारों द्वारा लोक नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

रविवार को ओसियां में आकर्षक कार्यक्रम
मारवाड़ उत्सव के अगले दिन 9 अक्टूबर, रविवार को इस फेस्टिवल के तहत आयोजन ओसियां में होगा। सुबह 8 बजे शोभायात्रा के साथ इसकी शरुआत होगी। यहां भी कई प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ

गतिविधियां ओसियां में केन्द्रित रहेंगी। ओसियां में प्रातः 8 बजे शोभायात्रा निकलेगी। अपराह्न 3 बजे ग्रामीण खेल स्पर्धाएं, पतंग प्रदर्शन एवं पतंगबाजी, शाम 4 बजे कैमल सफारी तथा फूड एण्ड क्राफ्ट प्रदर्शनी होगी। शाम 7.30 बजे रेतीले धोरों पर लोक सांस्कृतिक संध्या होगी। उत्सव का समापन रात 9.30 बजे आतिशबाजी से होगा। मारवाड़ उत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

Click to listen highlighted text!